जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिप्रापथ और मानसरोवर थाना पुलिस ने मिलकर एक ऐसे साइबर गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से लाखों की ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरोह का मास्टरमाइंड काना राम अभी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने दो फर्जी कॉल सेंटर पकड़े
जयपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार किया है। डीसीपी साउथ राजर्षि ने खुलासा किया कि शिप्रापथ और टोंक रोड पर दो फर्जी कॉल सेंटर पकड़े गए हैं। यहां से आरोपी खुद को ई-मित्र सर्विस सेंटर का कर्मचारी बताकर आम लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से मुख्य आरोपी राकेश सिंघाना झुंझुनू का रहने वाला और हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है। उसका कनेक्शन कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा से भी बताया जा रहा है।
पुलिस ने इनके पास से 10 कंप्यूटर, 32 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 14 सिम कार्ड, 30 एटीएम कार्ड, पासबुक और 2 लाख 35 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बैंक अकाउंट खरीदने और बेचने का भी काम करते थे। यही अकाउंट वे ठगी के पैसों को घुमाने में इस्तेमाल करते थे।
डीसीपी साउथ राजर्षि ने बताया कि आरोपी संगठित तरीके से कॉल सेंटर चला रहे थे। ये लोग लोगों से उनकी निजी जानकारी लेकर ठगी करते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा है और आगे की जांच जारी है। जयपुर पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह की जड़ें और गहरी हो सकती हैं। मास्टरमाइंड काना राम की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें- भीलवाड़ा में गणेश चतुर्थी की रैली में ढोल वाले को BJP विधायक ने मारी लात! वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines