Jaipur: जयपुर के आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में चार दिवसीय होलिकात्सव की शुरूआत हो गई। मंदिर के महंत ने सत्संग भवन में ठाकुरजी का पूजन कर इसकी शुरुआत की। इस दौरान देशभर से पहुंचे कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। पं जगदीश शर्मा ने गणेश वंदना के बाद भक्त कवि युगल की रचना पाछा से मटकी फोड़ी या काईं की होरी रचना सुनाई।
कृष्ण लीलाओं का किया गया मंचन
इस दौरान कथक नृत्य गुरू डाॅ शशि सांखला व उसकी शिष्याओं ने कृष्ण वंदना पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। विभिन्न कृष्ण लीलाओं को कथक नृत्य में पिरोकर श्रद्धालु दर्शकों को भक्तिभाव से अभिभूत कर दिया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कथक नृत्यांगना मनीषा गुलियानी ने नृत्य प्रस्तुति से हाजिरी दी। नवीन शर्मा ने फागण आयो रे होली खेलो रसिया गाकर वहां मौजूद दर्शकों को अभिभूत कर दिया।
कोलकाता और दिल्ली के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
बता दें कि चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में दिल्ली और कोलकाता के कलाकार विशेष प्रस्तुतियां देंगे। पुष्प वर्षा, चंग, धमाल, बांसुरी वादन के साथ भजनों की स्वर लहरियां बिखरेगी। पुष्प फागोत्सव का कार्यक्रम 4-5 मार्च को होगा। भजन सम्राट बाल व्यास श्रीकांत शर्मा दोपहर से शाम तक भजन अमृत वर्षा अनुष्ठान करेंगे।
शेखावाटी और अजमेर के कलाकार नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। होली पद का विशेष कार्यक्रम 8 मार्च को होगा कोलकाता के मालीराम शर्मा दोपहर एक से शाम 4:30 बजे तक भजनों की स्वर लहरियां बिखेरेंगे।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines