हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jaipur: मूर्ति अनावरण समारोह में बोले CM- PM और वित्त मंत्री का OPS स्कीम पर विरोध समझ से परे

विज्ञापन

Jaipur: सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार को जयपुर के मूर्ति अनावरण समारोह में हिस्सा लिया। यहां उनके साथ स्पीकर सीपी जोशी समेत कई नेता मौजूद रहे। अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मैंने बजट बनाने में बहुत मेहनत की है। मैं अब तक 10 बजट पेश कर चुका हूं। तीन-तीन बार सीएम बनना कोई मामूली बात नहीं है।

वित्त मंत्री पर साधा निशाना

सीएम ने कार्यक्रम में एक बार फिर ओपीएस को लेकर पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने हमारे कर्मचारियों का ध्यान रखते हुए उन्हें ओपीएस का लाभ दिया है। वित्त मंत्री ओपीएस का विरोध कर रही हैं। संसद में पीएम ओपीएस का विरोध कर चुके हैं। पीएम ने ओपीएस लागू करने वाले राज्यों पर भी निशाना साधा।

सामाजिक सुरक्षा पर कानून बनाएं केंद्र

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1627942712824696832?cxt=HHwWgMDQibXRzpctAAAA

विज्ञापन

उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजना की जमकर पैरवी की। सीएम ने कहा कि केंद्र को विदेशों की तरह सामाजिक सुरक्षा को लेकर कानून बनाना चाहिए। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में ऐसा बजट कभी पेश नहीं किया गया जैसा इस बार पेश किया गया।

उन्होंने कहा कि मैंने बजट से पहले राहुल गांधी से इस पर चर्चा की थी। मेरी सरकार ऐसी पहली सरकार है, जिसने घोषणा पत्र को कानूनी रूप दिया। तीन-तीन बार सीएम बनना कोई मामूली बात नहीं है।

विज्ञापन

ERCP पर पीएम भ्रमित कर रहे

उन्होंने ईआरसीपी को लेकर भी पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट सकारात्मक सोच रखेंगे। पीएम पिछले विधानसभा चुनावों की रैलियों में कई बार इस योजना को केंद्रीय योजना बनाने का जिक्र कर चुके हैं। सीएम ने कहा कि पीएम अब इस मुद्दे पर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। पानी की समस्या क्या होती है, यह राजस्थान से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola