Jaipur: राज्य सरकार द्वारा पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापकों (एनटीटी) को पदोन्नति के अवसर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
प्रस्ताव के अनुसार, पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापकों के संवर्ग में पदोन्नति के अवसर सृजित करने के लिए तीन नवीन पदनाम क्रमशः पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक ग्रेड-द्वितीय (एल-8), पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक ग्रेड-प्रथम (एल-10) तथा पूर्व प्राथमिक वरिष्ठ अध्यापक (एल-11) का सृजन किया जाएगा। साथ ही, पदोन्नति के लिए 5 वर्ष का अनुभव निर्धारित होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 बजट में एकल पदों के लिए पदोन्नति के अवसर सृजित करने संबंधित घोषणा की गई थी।
भीनमाल में 54 करोड़ के सीवरेज कार्याें को मिली स्वीकृति
जालोर जिले के भीनमाल में 54.83 करोड़ रुपए की लागत से अपशिष्ट प्रबंधन में सीवरेज संबंधित कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रथम चरण के सीवरेज कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे भीनमाल में अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी सुविधाएं विकसित होंगी।
गहलोत की स्वीकृति के अनुसार, 54.83 करोड़ रुपए में से 13.44 करोड़ रुपए राशि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत कन्वर्जेंस से खर्च किए जाएंगे। शेष राशि 41.38 करोड़ रुपए का वित्त पोषण आरयूडीएफ-द्वितीय से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में भीनमाल सहित 5 शहरों में सीवरेज कार्य करवाये जाने की घोषणा की थी।
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
15 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
2 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
3 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
4 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
7 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines