Jaipur: दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस की अहम बैठक के बाद अब कांग्रेस में ऑल इज वेल है। शनिवार को पीटीआई में दिए इंटरव्यू में सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझसे कहा कि भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो। जो समय निकल गया है, वो आने वाला नहीं है। खड़गे जी ने जो कहा उस पर विश्वास करता हूं।
सीएम गहलोत से मतभेदों के सवाल पर पायलट ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत उम्र में मुझसे बड़े हैं। उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत के कंधों पर जिम्मेदारी है कि वह सबको साथ लेकर चले और आज वह सीएम हैं तो वह यह कोशिश कर रहे हैं कि सबको साथ लेकर चलें।
मेरा दिल राजस्थान में ही बसता है
पायलट ने आगे कहा कि दशकों से कांग्रेस की परंपरा रही है कि चुनाव से पहले पार्टी चेहरा घोषित नहीं करती। उन्होंने आगे कहा कि जब 2018 में मैं अध्यक्ष था तो हम सब मिलकर चुनाव लड़े। बाद में पार्टी ने जेा फैसला लिया, वो सबके सामने है। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हमें चुनाव जीतना है। पायलट ने आगे कहा कि मेरा दिल राजस्थान में ही बसता है और ऐसे में वह प्रदेश में ही भूमिका चाहते हैं। मुझे यहां के कार्यकर्ताओं, मिट्टी और मतदाताओं का आशीर्वाद मिला है। मेरी सबसे बड़ी पूंजी वो है। मैं चाहता हूं कि मेरा जो भी योगदान हो सके, मैं करूं। हम दोबारा सरकार बनाएं।
लोग समझ गए हैं, उनके लिए कौन हितकारी है
सचिन पायलट ने कहा कि मुझे राजनीति में 20-25 साल हो गए। मुझे किसी ने कुछ भी कहा हो लेकिन जो मैंने अपने माता-पिता से सीखा है। मैंने किसी के खिलाफ किसी ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया, जो मैं खुद के लिए नहीं सुनना चाहता। उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा बेबाकी से बोलता हूं लेकिन ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता, जिसका बाद में अफसोस हो।
पायलट ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने हिमाचल और कर्नाटक के चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़े क्या परिणाम आए? लोगों ने सब देख लिया, परख लिया, लोग अब समझ गए हैं। उनके लिए कौन हितकारी है और कौन धर्म की राजनीति करते हैं और विवादित बयान देते हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
11 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines