हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jaipur: सीएम गहलोत ने तीन दिवसीय कृषि महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले- 'कृषि में हो अधिक से अधिक रिसर्च'

विज्ञापन

Jaipur: सीएम गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर के सीतापुरा में तीन दिवसीय किसान महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान सीएम गहलोत ने लंपी बीमारी से मरी गायों का मुआवजा किसानों के खाते में ट्रांसफर किए। सीएम ने कुल 41 हजार 900 किसानों के खाते में 175 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में रिसर्च पर जोर दिया जाना चाहिए।

सरकार सुक्ष्म सिंचाई को देगी बढ़ावा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि लंपी से सरकार सर्वे में 52 हजार गायों की मौत मानी गई। उन्होंने कहा कि बचे हुए किसानों के खाते में भी जल्दी ही पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि अगर सरकार रिपीट होती है तो हम सुक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देंगे। उन्होंने आगे प्रदेश में आंध्रप्रदेश की तर्ज पर छोटे-छोटे बांधों और एनिकट का जाल बिछा देंगे। जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं होती है वहां बारिश के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। खेत का पानी खेत में और गांव का गांव में रहने लग जाए।

कृषि क्षेत्र में हो अधिक से अधिक रिसर्च

सीएम गहलोत ने आगे कहा कि कृषि क्षेत्र में रिसर्च पर जोर दिया जाना चाहिए। फिलहाल कृषि क्षेत्र में रिसर्च नहीं होती है। रिसर्च होने के बाद में उसका लाभ गांवों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने किसानों से अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार अगर सुक्ष्म सिंचाई और स्प्रिंकलर पर फोकस करती है तो उसे अपनाएं।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश आज पूरे देश में दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में दूध पर प्रति लीटर 5 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। हर परिवार को दुधारू पशुओं का प्रति 40 हजार रुपए का बीमा दिया जा रहा है। गौशालाओं को 9 महीने और नंदीशालाओं को 12 महीने का अनुदान दिया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola