7-8 अक्टूबर की देर रात जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां सिलेंडर भरे एक ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई. टक्कर होते ही ट्रक में आग लग गई. बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राईवर और कंडक्टर को वहां से भागने का मौका नहीं मिल पाया. दोनों गंभीर रूप से झुलस गये हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना मौजमाबाद के समीप की बताई जा रही है.घटना कि सूचना मिलने के बाद कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. जब तक आग पर काबू पाया जाता,सिलेंडर से लदा ट्रक जलकर राख हो चुका था.
सिलेंडर भरे ट्रक में आग लगने से ब्लास्ट शुरू हो गए. पटाखे की तरह ट्रक पर लदे सिलेंडर फटने लगे. सामने आये वीडियो में धमाकों की आवाज को आसानी से सुना जा सकता है. गैस सिलेंडर वाले ट्रक में लगातार हो रहे ब्लास्ट के चलते 7-8 गाड़ियां और भी जल गईं.
घटना स्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री
घटनास्थल पर मौजूद उपमुख्यमंत्री प्रेम बैरवा ने कहा कि दुर्घटना में कोई जनहानि नही हुई है. सबको बचा लिया गया है. ट्रक के ड्राइवर और खलासी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, अवैध कट से मुड़ते वक्त ट्रेलर ने सिलेंडर से भरे ट्रक को टक्कर मारी और टक्कर लगते ही आग लग गई.
यहां देखें वीडियो
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. सीएम भजनलाल शर्मा ने X पर लिखा, “जयपुर ग्रामीण के मोजमाबाद थाना क्षेत्र में जयपुर–अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इस हृदयविदारक घटना से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से कामना करता हूं.”
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
15 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
18 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines