हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जयपुर हादसे की असली वजह आई सामने, कैसे गई 7 लोगों की जान? मृतकों की हुई पहचान

Jaipur Accident inside story: जयपुर में शनिवार देर रात हुए कार हादसे में मरने वाले सातों लोगों की पहचान हो गई है। मरने वालों को बचाया जा सकता था, अगर पहले इस हादसे का पता चल पाता। शनिवार देर रात हुए हादसे का पता अगले दोपहर 12 बजे के बाद लगा, जब एक युवक ने नाले में डूबी कार को देखा। जब तक पुलिस ने कार को बाहर निकाला, अंदर सबकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

Jaipur Accident inside story: पिता की अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन कर लौटते समय किस ने सोचा होगा कि पूरे परिवार का यह सफर आखिरी होगा। देर रात हुए हादसे का अगर तभी किसी को पता चल जाता तो शायद मरने वालों को बचाया जा सकता था। अगली दोपहर तक किसी को इस हादसे का पता नहीं चला। दोपहर एक युवक ने नाले में डूबी कार देख पुलिस को सूचना दी, तब जाकर पुलिस अधिकारियों को फौज मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक कार में सवार सातों लोगों की मौत हो चुकी थी। मरने वालों में 3 आदमी, 2 महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। मरने वाले सभी एक ही परिवार के मेंबर थे और फुलियावास केकड़ी और जयपुर के वाटिका के निवासी थे।

क्या कहती है हादसे की प्राइमरी जांच

हादसे की प्राइमरी जांच में सामने आया है कि बारिश के कारण रिंग रोड के नीचे अंडरपास में पानी भरा हुआ था। शनिवार देर रात में पानी की गहराई का अनुमान नहीं लग पाया और इसी वजह से कार अंडरपास में भारी जलभराव होने के कारण नाले में पलट गई होगी। रविवार दोपहर तक कार उसी हालत में नाले में डूबी रही। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक एक युवक ने उसे देखा और पुलिस को सूचित किया।

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं के सब्र का बांध टूटा, बाणगंगा पर बांटा गया माता का प्रसाद

विज्ञापन

हादसे को लेकर क्या बोले चाकसू के ACP

चाकसू के ACP सुरेन्द्र सिंह और एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन कर लौट रहा तो यहां यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही कार को नाले से बाहर निकलवाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मरने वालों में कालूराम, रामराज और गजराज शामिल थे। महिलाओं में रामराज की पत्नी मधु और कालूराम की पत्नी सीमा शामिल थी। बच्चों में रामराज का बेटा रूद्र और कालूराम का बेटा रोहित शामिल है। यह परिवार जयपुर के वाटिका और अजमेर जिले के केकड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पटना में NDA की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान, ‘बिहार चुनाव में सभी सीटों पर फिर जीतेंगे नीतीश’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola