Jaipur News: राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैंप असहायों का सहारा साबित हो रहे हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों के लिए ये कैंप बड़ा बदलाव ला रहे हैं। महंगाई से तत्काल राहत देने वाली योजनाओं से जुड़कर वंचित तबके को संबल मिल रहा है।
कैंपों में राज्य सरकार की 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तो मिल ही रहा है साथ ही, तकनीकी वजहों से अटके हुए अन्य कार्य भी सुगमता से हो रहे हैं।
राहत पाकर छलके खुशी के आंसू
अजमेर की मेवदाकलां ग्राम पंचायत के कजोड़मल रैगर और उनके पुत्र अशोक दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का जीवनयापन कर रहे थे। अचानक एक दिन दुर्घटना का शिकार होने से अशोक स्थाई रूप से विकलांग हो गया। इस वज्रपात ने आर्थिक रूप से कमजोर उसके परिवार की कमर तोड़ दी। कजोड़मल ने पुत्र अशोक के साथ महंगाई राहत कैंप में पहुंचकर विधायक डॉ. रघु शर्मा को अपनी व्यथा सुनाई।
डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित कर मौके पर ही अशोक का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाया और प्रक्रिया पूरी करवाकर 1000 रूपये प्रतिमाह विशेष योग्यजन पेंशन शुरू करवाई। इसके साथ ही अशोक के बच्चों को अब 1500 रूपये प्रति बच्चे के हिसाब से 4500 रुपये प्रतिमाह पालनहार योजना के तहत सहायता मिलेगी। इस प्रकार कुल 5500 रूपये हर महीने मिलने से कजोड़मल के परिवार को बड़ा आर्थिक सम्बल मिला है। लाभ पाकर कजोड़मल की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
सरकार ने बढ़ाए मदद के हाथ
करंट से हादसे का शिकार होने के बाद चूरू जिले के दीनदयाल को अपने दोनों हाथ खोने पड़े। मुश्किलों भरी उसकी जिन्दगी में महंगाई राहत कैम्प वरदान साबित हुआ। कैंप में उसका 6 योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ जिससे अब उसे बढ़ी हुई पेंशन, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट मुफ्त बिजली और परिवार को अतिरिक्त रोजगार मिल सकेगा।
साथ ही, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए तक का इलाज और मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का बीमा कवर भी मिलेगा। उसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे में उसके हाथ चले गए लेकिन सरकार की योजनाओं का साथ मिला है। इन योजनाओं से मुश्किलें कम होंगी और महंगाई से जूझते परिवार को राहत मिलेगी।
रेहाना को राशन से रोशनी तक की राहत
जयपुर की रेहाना बेगम ने बताया कि महंगाई राहत कैंप से ना केवल उन्हें आर्थिक संबल मिला है, बल्कि भविष्य की चिंता से भी मुक्ति मिली है। सरकार की योजनाएं घर चलाने में बड़ा सहारा साबित हो रही हैं। वे कहती हैं कि उन्हें राज्य सरकार ने फ्री राशन देकर घर चलाने में मदद की तो वहीं निशुल्क बिजली देकर घर में उजियारा भी किया।
साथ ही, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत बढ़ी हुई राशि का लाभ मिला है। वे अपने पूरे परिवार की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद करती हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
20 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines