हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

होली के दिन अजीब चोरी! गुलाल लेकर घर में घुसा चोर, 20 हजार लेकर फरार

होली के दिन जयपुर में चोरी का अनोखा मामला सामने आया। रंग लगाने के बहाने एक शख्स घर में घुसा और 20 हजार रुपये चुराकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन

Jaipur Holi : होली रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग रंगों से सराबोर हो जाते हैं। तमाम जानने वाले और रिश्तेदार एक-दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की बधाई देते हैं। इसी बीच जयपुर से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां होली के दिन रंग लगाने के बहाने एक शख्स घर में घुसा और करीब 20 हजार रुपये चुराकर फरार हो गया।

कैसे हुई चोरी?

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति चुपके से घर में घुसता है और इधर-उधर सामान टटोलता है। उसके हाथ में गुलाल का पैकेट होता है। इसके बाद वह पास में टंगे कपड़ों को चेक करता है और फिर आकर सोफे पर आराम से बैठ जाता है। इस दौरान उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था।

दस से बीस हजार रुपये लेकर फरार हुआ चोर

इसके बाद वह घर में रखी अलमारी की तरफ बढ़ता है और वहां भी तलाशी लेता है। कुछ देर तक वह घर में खड़ा रहता है और फिर भगवान के मंदिर को देखकर हाथ जोड़ता है। चोर की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई। घरवालों के मुताबिक, घर से 10 से 20 हजार रुपये गायब मिले।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : दौड़ हारती लड़की की करतूत कैमरे में कैद, दौड़ते-दौड़ते विरोधी पर किया हमला; वीडियो हो रहा वायरल

कहां हुई घटना?

यह घटना जयपुर के मानबाग इलाके में एक घर में हुई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर अपने हाथ में रंग की थैली लेकर गुलाल लगाने के बहाने घर पहुंचा था, लेकिन बाद में चोरी करके फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola