के जे श्रीवत्सन, जयपुर: उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर के दाम आधे करने को लेकर राजस्थान सरकार ने सोमवार को राहत भरी खबर जरूर दी है। लेकिन यह स्कीम लागू कैसे होगी इसे लेकर लोगों के मन में संशय बरकरार है। दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने इन लाभार्थियों को राजस्थान में महज 500 रूपये में सिलेंडर देने का ऐलान किया है। लोगों को इस स्कीम के तहत साल में 12 सिलेंडर के लिए सब्सिडी दे जाएगी। सरकार के मुताबिक आगामी बजट में इस घोषणा के लिए वित्तीय प्रावधान किया जाएगा।
और पढ़िए – बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, जानें सिपाही, दरोगा के हैं कितने पद
न्यूज 24 ने इस बारे में जयपुर के जयसिंहपूरा की रहने वाली स्थानीय निवासी पेमा देवी से बात की। पेमा ने कहा कि फ्री में सिलेंडर मिलने की हमें खुशी है। लेकिन इससे पहले भी जब पीएम मोदी ने ऐसी घोषणा की थी तो उसके बाद लगातार एलपीजी गैस सिलेंडर के पैसे बढ़ गए थे। जिससे हमें बाद में योजना का फायदा मिलना बंद हो गया था। अब अशोक गहलोत सरकार ने 500 रूपये में देने का वादा किया है लेकिन हमें यह नहीं पता कि यह कैसे मिलेगा और मिलेगा भी या नहीं।
बता दें सोमवार को अलवर के मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को 1050 रुपये का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे। सीएम ने ट्वीट कर भी इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि कम कीमत में यह सिलेंडर 1 अप्रैल 2023 से राज्य में मिलेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में दर्दनाक हादसा, 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौके पर मौत
31 mins ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines