लोकेश व्यास, जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां में मंगलवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चारों शव जली अवस्था में एक झोपड़ी में मिली है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
पुलिस के मुताबिक, ओसियां थानाक्षेत्र के गंगाणियों की ढाणी में झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार के एक पुरूष, दो महिलाओं के साथ एक मासूम बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद झोपड़ी में आग लगा दी।
जोधपुर ग्रामीण के एसपी धर्मेंद्रयादव ने बताया कि जली हुई स्थिति में एक मकान से चार शव मिले हैं। FSL की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। FIR दर्ज हो गई है। हम सभी पहलुओं को देखते हुए जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टि से यह हत्या के बाद जलाने के प्रयास का मामला लग रहा है लेकिन यह जांच का विषय है।
यह भी पढ़ें: पशुपति पारस और चिराग पासवान में सुलह! एनडीए की बैठक में भतीजे ने छुए पैर तो चाचा ने गले लगाया
घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल, डॉग स्क्वायड
चार लोगों की हत्या की सूचना के बाद बुधवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में परिवार के मुखिया पूनाराम बैरड़ (55), उनकी पत्नी भंवरीदेवी (50), पुत्रवधु धापू (24) और सात महीने की बच्ची शामिल है।
उधर, वारदात की जानकारी के बाद कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल, डॉग स्क्वायड के साथ डीएसटी भी जांच में जुटी है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines