राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी कौशल जोशी का निधन हो गया। पत्नी के निधन के समय महेश जोशी जल जीवन मिशन में घोटाले को लेकर ईडी की हिरासत में थे। इसके बाद पूर्व मंत्री ने कोर्ट में याचिका लगाकर अंतरिम जमानत मांगी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पूर्व मंत्री की पत्नी का जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
लंबे समय से बीमार थीं
बता दें कि कौशल जोशी काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। पिछले दिनों किडनी फेलियर होने के साथ ही उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। इसके बाद उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले दूसरे ऑर्गन्स के प्रॉब्लम के चलते वे लंबे समय तक एसएमएस हॉस्पिटल में भी भर्ती रही थीं।
इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जोशी अपने वकील दीपक चौहान के साथ पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए अपने निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने भी जोशी के घर जाकर शोक प्रकट किया।
ये भी पढ़ेंः ‘विवाह की पवित्रता खत्म हो जाएगी…’, हाई कोर्ट ने व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला क्यों किया खारिज?
जानें क्या है जेजेएम घोटाला
गौरतलब है कि जेजेएम घोटाले में पुरानी पाइपलाइन को नया बताकर पैसा लिया गया, जबकि पाइपलाइन डाली ही नहीं गई। कई किलोमीटर तक आज भी पाइपलाइन नहीं डाली गई है लेकिन ठेकेदारों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से मिलकर पैसा उठा लिया। ठेकेदारों ने फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर टेंडर लिया जिसकी अधिकारियों को जानकारी थी। इसके बाद भी उसे टेंडर दिया गया। बता दें कि इस मामले में अब तक ईडी पूर्व मंत्री महेश जोशी, पीयूष जैन, पदम चंद जैन, महेश मित्तल और संजय बड़ाया को अरेस्ट कर चुकी है।
ये भी पढ़ेंः BJP से निकाले गए नेता कौन? जिसने दलित नेता के जाने के बाद राम मंदिर में छिड़का था गंगाजल
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines