राजस्थान की सियासत में एक दिलचस्प और मजेदार वाकया सामने आया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काफिला जैसे ही आगे बढ़ रहा था, तभी उन्होंने अचानक रास्ते में कुछ लोगों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवा दी। जैसे ही गाड़ी रुकी, एक उत्साही प्रशंसक लपककर अशोक गहलोत के पास पहुंचा और जो कहा, उसे सुनकर खुद गहलोत भी चौंक गए।
उस फैन ने कहा कि साहब, मैं आपको 15 सालों से देख रहा हूं, हर बार इसी गाड़ी में नजर आते हैं। वही नंबर, वही गाड़ी। आजकल सभी छोटे-मोटे नेता भी 3 से 4 महीने में गाड़ी चेंज कर लेते हैं। अब तक आपके पास वही पुरानी गाड़ी है। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। अबकी बार नीले या काले रंग की डिफेंडर ले लीजिए। अगली बार आप जब सीएम बनें, तो सबसे पहले गाड़ी बदलिए।
अशोक गहलोत ने मुस्कुराकर फैन को दिया जवाब
गहलोत जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि इस गाड़ी में क्या बुराई है भई? आरामदायक है, तो है! फैन भी कहां पीछे रहने वाला था। उसने तपाक से कहा कि बिलकुल आरामदायक होगी साहब, लेकिन अब लोग कहते हैं स्टाइल भी जरूरी है। आजकल नेता की पहचान गाड़ी से होती है। आपकी तो पहचान वैसे भी है, पर अब एक लग्जरी लुक भी होना चाहिए।
नेतागीरी गाड़ी से नहीं, काम से होती है- अशोक गहलोत
यह सुनकर गहलोत जी हंसने लगे और बोले कि अरे भई, नेतागीरी गाड़ी से नहीं, काम से होती है। इस चकल्लस के बाद वहां मौजूद लोग भी हंसी में शामिल हो गए। इस प्रश्न चेक नहीं है अभी कहा कि मैं जयपुर में 15 साल से चाय की दुकान लगाता हूं। जब भी आपका काफिला गुजरा मैं इसी नंबर की इसी गाड़ी में आपको बैठे देखा है, लेकिन अब चाहता हूं कि आप डिफेंडर गाड़ी ले ही लें। मेरा सपना आपको इस गाड़ी में बैठे देखने का है। राजनीति के गंभीर माहौल में कभी-कभी ऐसे फैन मोमेंट्स भी देखने को मिल जाते हैं, जो नेता और जनता के बीच जुड़ाव को और गहरा बना देते हैं।
ये भी पढ़ें- कल जमानत और आज गिरफ्तार, थप्पड़बाज नेता नरेश मीणा पर क्यों हुआ एक्शन?
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
4 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
5 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
8 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines