उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर पर्यटकों की पहली पसंद है। कारण है यहां के उत्कृष्ट मंदिर, प्रकृति का सुंदर नजारा दृशकों को लुभाता है। ऐसे में हाल ही में जर्जर हो चुका एक हनुमान मंदिर जो कि बताया जाता है कि पाँच सौ वर्षों से भी ज़्यादा पुराना है, का जीर्णोद्धार समाज सेवी दिगराज सिंह शाहपुरा द्वारा करवाया गया।
बता दें शाहपुरा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के निदेशक दिगराज सिंह शाहपुरा द्वारा इस प्राचीन मंदिर के रखरखाव और जीर्णोद्धार की देखरेख के लिए पहल की गई। उनकी शुरू से ही प्राचीन मंदिरों एवं ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार और रखरखाव की गहरी इच्छा थी। जीर्णोद्धार के साथ मंदिर का इंटीरियर केसरिया और सफ़ेद रंग में किया गया है जो अयोध्या में स्थित हनुमान गढ़ी जैसा दिखता है।
आपको बता दें दिगराज द्वारा किए गए क्षेत्र के विकास और सफाई के प्रयासों की बदौलत लोग अब इस मंदिर के चारों ओर बैठ और घूम सकते हैं साथ ही मंदिर के आसपास के सुंदर परिवेश का आनंद ले सकते हैं। इस मंदिर में स्थित हनुमान मूर्ति अपने आप में अनूठी है क्योंकि यह एक चतुर्भुज मूर्ति है। जिसका अर्थ है कि मूर्ति के 4 भुजाएँ हैं। यह मूर्ति किसी के द्वारा स्थापित नहीं थी बल्कि कहा जाता है कि यह अपने आप प्रकट हुई है।
इसलिए यह हनुमान मंदिर बहुत ऐतिहासिक है। महाराज हरिदास इस मंदिर के प्रधान सेवक थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन मंदिर की सेवा में लगा दिया। उनके निधन के बाद यह पूरा क्षेत्र हरिदास जी की मगरी के नाम से जाना जाता है। दिगराज सिंह ने ऐतिहासिक स्थलों और मंदिरों की रक्षा के लिए बहुत ही अच्छी और क़ाबिले तारीफ़ पहल की है, जो अपने इतिहास और संस्कृति को अलग ही महत्व देता है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines