राजस्थान में वनपाल भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक मामले में एसओजी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. इस मामले के सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है. पहले सरकारी टीचर रह चुका सरगना पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. जबरा राम जाट नाम के सरगना को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है.
25 लाख में खरीदा था पेपर
एसओजी एडीजी विशाल बंसल के मुताबिक, जबरा राम इतना शातिर था कि उसने सीधे प्रिंटिंग प्रेस से ही पेपर खरीदा था. इसके लिए उसने करीब 25 लाख रुपए दिए थे. फिर इस पेपर से उसने करीब 1.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली. पेपर हाथ में आते ही उसने कई चैनल्स के जरिए बेच दिया था.
यह भी पढ़ें : तीन दोस्त, जो दूसरे पर देते थे जान, अब एक-दूजे के खून के प्यासे…पंजाब में फिर गैंगवार के संकेत
बांसवाड़ा से उदयपुर तक नेटवर्क
इस भर्ती परीक्षा में धांधली की शुरुआती शिकायतें बांसवाड़ा से आईं. यहां डमी कैंडिडेट्स भी सामने आए थे. इसके अलावा कुछ उम्मीदवारों को पहले से सवाल और जवाब पढ़ाए गए थे. जांच में खुलासा हुआ कि जबरा राम के दो खास सिपहसालार भी थे. उसके साथी गुड़ामालानी निवासी हीरालाल ने बांसवाड़ा में दर्जनों अभ्यर्थियों को पहले ही सवाल और उत्तर पढ़वाए थे. वहीं, दूसरे साथी कंवराराम ने उदयपुर में पेपर लीक कराया. उसके बदले जमकर नोट छापे. जांच के बाद ये दोनों पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. पूछताछ में उन्होंने साफ बताया कि पेपर उन्हें जबरा राम ने ही दिया था.
पूर्व शिक्षक गैंग का सरगना
जबरा राम कभी सरकारी स्कूल में शिक्षक था. वह साल 2019 में गुड़ामालानी के डांगरिया की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत था. पेपर लीक के पिछले मामलों में भी उसका नाम सामने आया था. इसके बाद सरकार ने उसे बर्खास्त कर दिया था. अब इस केस में मास्टरमाइंड साबित होने के बाद लंबे समय से फरार चल रहा था.
गुजरात से दबोचा
फरार जबरा राम को पकड़ने के लिए डीआईजी परिस देशमुख के नेतृत्व में विशेष टीम बनी थी. टीम ने लगातार ट्रैकिंग के बाद गुजरात पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया. अब उससे आगे की पूछताछ की जा रही है. पुलिस उससे पूछताछ में इसमें शामिल दूसरे लोगों और पैसे के लेन-देन के बारे में उगलवाना चाह रही है.
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines