Chittorgarh News: ड्रीम 11 एप के विनर के साथ साइबर ठगी का प्रयास करने के मामले में चित्तौड़गढ़ पुलिस आरोपी को गुड़गांव से अरेस्ट किया है। आरोपी ने ठगी करने के लिए विनर की सिम पोर्ट करवाने के साथ ही जीमेल आईडी भी हैक की थी। इसके साथ ही पुलिस ने उसके साथी को भी इस मामले में नामजद किया है।
मिनी बैंक के डायरेक्टर भी ठगी में थे शामिल
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मिनी बैंक के दो डायरेक्टरों के साथ मिलकर ठगी को अंजाम देते थे। चित्तौड़गढ़ एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि चंदेरिया निवासी अनिल साहू ने 2 करोड़ रुपये जीते थे।
और पढ़िए – Rajasthan News: नाकाबंदी के दौरान कार से मिली 21 लाख 48 हजार रुपये की नकदी, 2 हिरासत में
इसके बाद ठगों ने विनर के सिम को पोर्ट करवाकर और जीमेल आईडी हैक कर ड्रीम 11 आईडी के वॉलेट में पड़े हुए एक करोड़ 37 लाख 89 हजार 800 रुपए को निकालने की कोशिश की। विनर अनिल साहू जब अपनी आईडी पर लॉगिन नहीं कर पाया तो उसने इसकी सूचना साइबर थाना पुलिस को दी।
डीएसपी के सुपरविजन में बनाई गई टीम
शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने ड्रीम 11 के ग्रीवन्स ऑफिसर को फोन कर इन रुपयों को ट्रांसफर होने से रोक दिया। एसपी ने इस मामले में डीएसपी बद्रीलाल के सुपरविजन में टीम का गठन किया।
इसके बाद टीम को संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन पर भेजा गया। मोबाइल नंबरों से मिली लोकेशन के आधार पर टीम हरियाणा के गुड़गांव पहुंची। जहां लेजीवेली पार्क में बैठे मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी लोकेश (23) पुत्र मुकेश जाट को अरेस्ट कर लिया।
पहले भी कर चुका है ठगी
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर लोकेश जाट ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर विनर अनिल साहू द्वारा जीते रुपयों को हड़पलना चाहता था। इसके लिए उसने जीमेल आईडी हैक कर सिम को पोर्ट करवा लिया था। आरोपी के अनुसार वह और उसका साथी संदीप रावत बराबर के पार्टनर है। इन्होंने पहले भी रुपये जीतने वालों के साथ इसी तरह से ठगी की है।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
12 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
12 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
14 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines