Rajasthan CM Ashok Gehlot Defamation Case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की तरफ से दायर मानहानि मामले में आरोप मुक्त करने की अर्जी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मानहानि का मामला चलेगा।
कोई ठोस कानूनी तर्क नहीं देना वजह
दरअसल, CM अशोक गहलोत ने सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता केंद्रीय मंत्री शेखावत के पेश नहीं होने पर खुद को आरोप मुक्त करने की मांग कोर्ट में की थी। गहलोत की अर्जी पर ACMM हरजीत सिंह जसपाल की कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि CM गहलोत की आरोप मुक्त करने वाली याचिका में कोई ठोस कानूनी तर्क नहीं था।
कोर्ट ने इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मानहानि का मामला चलता रहेगा। पिछली सुनवाई में केंद्रीय मंत्री शेखावत के वकील ने CM गहलोत की अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि उनकी अर्जी सुनवाई के योग्य नहीं हैं। गत 14 सितंबर को कोर्ट ने गहलोत और शेखावत के वकीलों की तरफ से चली सवा घंटे की बहस के बाद 19 सितंबर के लिए निर्णय सुरक्षित रखा था।
कोर्ट में पेश हो चुके हैं CM गहलोत
पिछली सुनवाई के दौरान CM गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे। दोनों पक्षों के वकीलों में करीब सवा घंटे तक तीखी बहस का दौर चला था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वकील आदित्य विक्रम सिंह के अनुसार, अब CM गहलोत को अदालत में पेश होकर ही जमानत लेनी होगी। अब मामले में अगली सुनवाई 25 और 26 सितंबर को दोपहर दो बजे से होगी।
ये है मानहानि का मामला
गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कथित तौर पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर बार-बार संजीवनी घोटाले में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए थे। संजीवनी घोटाले में लाखों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। इस मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने CM गहलोत के खिलाफ दिल्ली की अदालत में मानहानि का मुकदमा चलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा वो कथित घोटाले पर राजस्थान पुलिस की एसओजी की रिपोर्ट पर आधारित कहा है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines