Deepak Malsaria arrested: राजस्थान पुलिस ने 50000 रुपये के एक इनामी अपराधी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया पुलिस से बचने के लिए यह अपराधी वेश बदलकर लगातार चकमा देने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने 50 हजार के इनामी और झुंझुनू के चर्चित डेनिश बावरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी दीपक मालसरिया को गिरफ्तार किया है. जिसका नाम सुनते ही इलाकों में खौफ छा जाता था, पुलिस ने उसे ऐसी हालत में पकड़ा कि देखने वाले भी दंग रह गए. जयपुर के खोले के हनुमानजी मंदिर के बाहर फटे कपड़ों और आधे मुंडे सिर के साथ कटोरा लेकर भीख मांगते उसे पुलिस ने दबोच लिया.
फिल्मी स्टाइल में बदला हुलिया
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए दीपक ने सिर के आधे बाल मुंडवाए. यहां तक कि फटे-पुराने कपड़े पहने, खुद को भिखारियों के बीच मिला दिया. इतनी हालत खराब हो गई थी कि वह भिखारी की तरह जिंदगी बिताने को मजबूर भी हो गया. आरोपी दिल्ली तक मंदिरों के बाहर रोटियों और सिक्कों पर गुजर-बसर करता रहा. नया क्रिमिनल लॉ लागू होने के बाद उसके करीबियों ने भी मदद से हाथ खींच लिए. उसके परिजन और साथ देने वाले भी उसका साथ छोड़ गए. मजबूरी ऐसी कि गैंगस्टर से भिखारी बनने तक की नौबत आ गई.
यह भी पढ़ें: ‘हिमाकत करोगे तो छाती पर भगवा लहरा देंगे’, मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसे ढांचे पर BJP विधायक का बयान
कांस्टेबल प्रवीण ने दो दिन की रेकी के बाद चलाया दांव
एक मुखबिर की सूचना पर झुंझुनू पुलिस की टीम ने मंदिर परिसर में आम लोगों की तरह खड़े होकर 48 घंटे की शांति से रेकी की. दर्जनों भिखारियों के बीच कांस्टेबल प्रवीण ने दीपक को पहचान लिया और टीम ने घेराबंदी कर धर-दबोचा. दीपक मालसरिया पर 8 से ज्यादा गंभीर केस है. जिसमे हत्या, अपहरण, लूट जैसे संगीन आरोप के एफआईआर दर्ज है. लंबे समय तक कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश भी की और इस हत्या के बाद पुलिस की स्पेशल टीम में उसे आखिरकार दबोच ही लिया.
कैसे हुआ था डेनिश बावरिया का मर्डर
19 अक्टूबर 2025 की रात तीन गाड़ियों में पहुंचे हमलावर, स्कॉर्पियो को रैम कर रोका, हथियारों के बल पर अपहरण किया और रसोड़ा जोहड़ ले जाकर बेरहमी से हमला. लोहे के पाइप और सरियों से पीट-पीटकर हत्या की गई.जिसके बाद सोने की चेन और 3 लाख रुपये की लूट कर ली गई.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में रात को बड़ा हादसा, बूंदी में सिलोर पुल पर ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines