अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को अजमेर पहुंचे। जहां उन्होंने महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण किया। इसके बाद वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी। सेवा ही कर्म है और सेवा ही धर्म है।
जयपुर बम ब्लास्ट मामले में आरोपियों के बरी होने को लेकर उन्होंने कहा कि इनकी सरकार के कार्यकाल में सीरियल ब्लास्ट हुआ। इनके शासन में ही जांच हुई। आरोपियों को हमारे शासन में मौत की सजा मिली। हाईकोर्ट में टेक्निकल कारणों से आरोपियों को छोड़ दिया गया तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
हमारी योजनाएं पूरे देश में चर्चा का विषय
सीएम गहलोत ने महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण करने के बाद विजय लक्ष्मी पार्क में लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आम जनता को मंहगाई से राहत दिलाने के लिए पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर दे रहे हैं। 25 लाख का बीमा किसी राज्य में नहीं मिल रहा। हमारी सरकार ने एक करोड़ पैतीस लाख परिवारों की मुखिया महिलाओं को बनाया है।
हमने रक्षाबंधन पर 40 लाख फोन महिलाओं को देना तय किया है। सीएम ने कहा कि आज सरकार की योजनाएं पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पीएम के ऐसे बयान से लोग भ्रमित होंगे
इससे पहले हैलीपेड पर सीएम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कर्नाटक में हमारी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी की रैलियों को कर्नाटक में अच्छा रेस्पांस मिल रहा है।
पीएम मोदी की ओर से जयपुर ब्लास्ट मामले में कांग्रेस पर लगाए गए आरोप पर सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि पीएम अगर ऐसा बोलते है तो समझ सकते हो कि राजनीति किस दिशा में जा रही है।
ब्लास्ट मामले में हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
सीएम ने आगे कहा कि सरकार के कार्यकाल में सीरियल ब्लास्ट हुआ। इनके शासन में ही जांच हुई। हमारी सरकार ने आतंकियों को सजा दिलवाई। अगर हाईकोर्ट ने टेक्निकल कारणों से छोड़ दिया है तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
ऐसे संवेदनशील मामलों में अगर पीएम कोई प्रतिक्रिया देते हैं तो अच्छा मैसेज नहीं जाएगा। उनके इस बयान से उल्टा लोग भ्रमित होंगे।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines