जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ का पेनोरमा बनाने के लिए 4 करोड़ रूपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह निर्णय लेते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में क्रांति की अग्नि प्रज्ज्वलित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी श्री केसरी सिंह बारहठ के पेनोरमा का निर्माण होगा। भीलवाड़ा के शाहपुरा में पेनोरमा निर्माण के लिए 4 करोड़ रूपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
आगे सीएम गहलोट ने बताया कि इस निर्णय से मुख्य पेनोरमा भवन, चारदीवारी, पाथ-वे, सभागार, पुस्तकालय, ऑडियो-वीडियो सिस्टम, विभिन्न आर्ट वर्क, प्रवेश द्वार, स्टेच्यू एवं छतरी, शिलालेख सहित विभिन्न निर्माण कार्य होंगे। पेनोरमा से आमजन को वीर क्रांतिकारी श्री केसरी सिंह बारहठ के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की जानकारी मिलेगी। युवा पीढ़ी अपने अधिकारों के प्रति शिक्षित और जागृत होगी।
आपको बता दें इस पेनोरमा के लिए भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बारहठ समाज, अमर शहीद कु. प्रतापसिंह बारहठ सेवा संस्थान और केसरी सिंह बारहठ स्मारक समिति आदि द्वारा मांग की गई थी। इन्हीं भावनाओं के अनुसार गहलोत ने यह स्वीकृति प्रदान की है।
गौरतलब है कि केसरीसिंह बारहठ ने राजस्थान में देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वप्रथम क्रांति की बुझी हुई अग्नि को पुनः प्रज्ज्वलित किया था। उन्होंने स्वामी दयानंद और महान क्रांतिकारी श्याम कृष्ण वर्मा, अरविंद और लोकमान्य तिलक से प्रेरित होकर सशस्त्र क्रांति के लिए प्रबल प्रयत्न करना शुरू किया था।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines