CM Ashok Gehlot: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 74वां गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की 4 साल की उपलब्धियों का बखान किया।
मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 4 साल में विपक्ष पूरी तरह फेल हो चुका है। (CM Ashok Gehlot) उन्हें आलाकमान से बार-बार डांट पड़ती है कि तुम क्या कर रहे हो। 4 साल तक तुम लोगों ने निकम्मापन क्यों दिखाया। बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व जब इनसे सवाल करता है तो इन लोगों के पास कोई जवाब नहीं होता।
बिना सोचे समझे कोई बात नहीं बोलता
सीएम ने कहा कि राजस्थान में इस बार सत्ता का ट्रेंड जरूर टूटेगा। (CM Ashok Gehlot) कोरोना पर उन्होंने कहा कि मुझे तीन बार कोरोना हुआ। इसके बावजुद मैंने 500 से ज्यादा बार वीडियो काॅन्फे्रंसिंग की। उन्होंने कहा कि मैं बिना सोचे समझे कोई बात नहीं बोलता। मुझे गाॅड गिफ्ट है। मैं बोलता हूं तब दिल की आवाज जुबान पर आती है। इसलिए बोल रहा हूं कि इस बार जनता मेरा साथ देगी।
माना जा रहा है कि उन्होंने यह बयान सचिन पायलट को लेकर दिया। सचिन पायलट इन दिनों किसान सम्मेलनों की सभाओं में कह रहे हैं कि मुझे नाकारा, निकम्मा और कोरोना तक बोला गया।
पार्टी दोहराएगी 1998 का इतिहास
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1618480231823867906?cxt=HHwWhIDU3cPM__UsAAAA
सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी ही जितेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी 1998 का इतिहास दोहराएगी। हमें 1998 में 156 सीटें मिली। इसलिए इस बार हमने मिशन 156 पर काम शुरू कर दिया है। मैं दिन-रात एक कर सरकार बचाने में जुटा हुआ हूं। बजट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 4 साल में हमारी सरकार ने शानदार बजट पेश किए हैं। इस बार का बजट भी युवाओं पर केंद्रित होगा। हमारी सरकार ने चिरंजीवी जैसी योजना चलाई। जिसका लाभ राजस्थान के लोगों को मिल रहा हैं।
केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप
मुख्यमंत्री ने ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश के अर्थशास्त्री इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि 75 साल तक ओल्ड पेंशन स्कीम लागू रही। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्रियों के पास अपने तर्क हैं। सोशल कमिटमेंट होना जरूरी है। केंद्र सरकार आर्मी को ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत पेंशन दे रही है, वहीं बीएसएफ को इसका लाभ नहीं दे रही है। यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
बीजेपी ने हाॅर्स ट्रेडिंग कर गिराई सरकारें
सीएम गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार चाहे राजस्थान में नरेंद्र मोदी पड़ाव डाले या नड्डा जी। कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने संघ पर बोलते हुए कहा कि राजस्थान में मोहन भागवत के पड़ाव डालने के बाद भी बीजेपी को सत्ता नहीं मिलने वाली। इन लोगों ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी और गोवा जैसे राज्यों में हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार गिराई है।
गहलोत बोले- 2013 में हम इसलिए 21 पर आए
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दो विधानसभा चुनाव हारने वजह बताई है। सीएम गहलोत ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले कर्मचारियों ने नाराजगी व्यक्त कर दी। चुनाव में हमें हरवा दिया। मुझे हड़ताल का सामना करना पड़ा। 60 दिन तक हड़ताल रखी। काम नहीं तो वेतन नहीं। हमारा बड़ा निर्णय था। कुछ हमारी भी गलती रही। कर्मचारियों से चर्चा नहीं कर पाए। मैं भी नया था। मुझे अनुभव नहीं था। इस बात का। कर्मचारी नाराज क्यों हो रहे हैं। उनकी गलती रही। मेरी गलती रही। फिर मोदी जी की हवा चल गई देश के अंदर। एक हवा चल पड़ी। उसका फायदा मोदी जी को मिल गया। 2013 में हम लोग 21 पर आ गए।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines