Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है और अगले कुछ घंटों में सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। सभी राजनीतिक दलों ने जनता जनार्दन को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी प्रचार प्रसार बंद होने के बाद अब नेता सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पिछले पांच घंटों में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) पर 5 पोस्ट किए हैं। इन सभी पोस्टों में से सबसे अहम सचिन पालयट का वीडियो है, जोकि काफी चर्चा में है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर यानी शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इससे एक दिन पहले सीएम अशोक गहलोत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर 5 घंटे में 5 पोस्ट किए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने सबसे पहले कांग्रेस के युवा नेता के एक वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें सचिन पायलट ने राजस्थान की जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील की है। सचिन पायलट का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो की काफी चर्चा कर रहे हैं।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
यह भी पढ़ें : राजस्थान की महिलाएं कांग्रेस या भाजपा किस पार्टी को सौंपेंगी सत्ता? देखें दोनों के क्या-क्या वादे? कितनी महिला प्रत्याशी
जानें सीएम अशोक गहलोत ने कौन-कौन से वीडियो किए पोस्ट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने दूसरे पोस्ट में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गोविंद सिंह डोटासरा लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। तीसरे पोस्ट में राजस्थान में कांग्रेस का जलवा का वीडियो है. चौथे पोस्ट में याद रखें… 25 यानी 2+5= 7 गारंटी… और पांचवें पोस्ट में आपके 1 वोट से- 40 हजार रुपये का कामधेनु बीमा, दूध खरीदी जारी रहेगी, अब गोबर खरीदी भी इसलिए वोट की कीमत पहचानें। कल वोट देने जरूर जाएं… के वीडियो डाले गए हैं।
यह भी पढ़ें : Rajasthan में जीत का ब्रह्मास्त्र बनेगी गुर्जर पॉलिटिक्स, देखें इन्हें साधने को भाजपा-कांग्रेस ने क्या-क्या चले दांव?
राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की रही है परंपरा
राजस्थान में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं. राजस्थान में हर विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार बड़ा दांव चला है। भाजपा ने राजस्थान चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दिया है. कांग्रेस अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता के पास गई है. अब सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस इस बार इस सत्ता परिवर्तन की परंपरा को तोड़ पाएगी या फिर भाजपा का मौका मिलेगा? कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन यह फैसला जनता को करना है। इस बार राजस्थान की जनता किस करवट पर बैठेगी, ये 3 दिसंबर को ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines