Churu News: सादुलपुर से कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया सीबीआई कोर्ट के आदेश के बावजूद पेश नहीं हुईं। कृष्णा पूनिया को 4 मार्च को पेश होना था। इससे पहले ही विधायक के वकील ने सीबीआई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सेशन न्यायालय में रिवीजन याचिका दायर कर दी।
सीबीआई कोर्ट ने खारिज की जांच रिपोर्ट
सेशन कोर्ट ने मामले की सुनवाई एससी-एसटी कोर्ट को रेफर कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई एससी-एसटी कोर्ट में ही होगी। बता दें कि चूरू जिले के राजगढ़ पुलिस थाने के तत्कालीन थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नेाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
सीबीआई ने जांच के बाद पुनिया पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए मामले में एफआर लगा दी थी। मामले की सुनवाई जोधपुर की सीबीआई कोर्ट में हुई थी। उसके बाद कोर्ट ने सीबीआई की जांच रिपोर्ट को खारिज करते हुए फिर से संज्ञान लेने का निर्देश दिया था।
विधायक पूनिया पर उकसाने का आरोप
चूरू जिले के राजगढ़ पुलिस थाने में कार्यरत तत्कालीन थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने 23 मई 2020 को आत्महत्या कर ली थी। विष्णुदत्त के भाई संदीप विश्नोई ने कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया पर भाई को परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके साथ थानाधिकारी के भाई ने पूनिया के विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
विष्णु दत्त विश्नोई के आत्महत्या मामले की जांच पहले सीआईडी सीबी ने की। लेकिन स्थानीय लोगों ने सीबीआई को जांच सौंपने की मांग की। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई ने अपनी जांच में इस मामले में एफआर लगा दी थी।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines