Churu News: सीएम अशोक गहलोत ने 17 मार्च को 19 नए जिले बनाने की घोषणा की। उसके बाद से प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं पर गुस्सा तो कहीं पर खुशी व्यक्त की जा रही है। चूरू जिले के सुजानगढ़ कस्बे में 36 घंटे से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। लोगों ने 18 मार्च से नेशनल हाईवे 58 पर टेंट लगाकर जाम लगा दिया है।
वर्षों से हो रही थी मांग
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जनहित संघर्ष मोर्चा ने कहा कि कई सालों से सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग की जा रही थी। लेकिन 17 मार्च को सीएम की घोषणा में सुजानगढ़ को जिला नहीं बनाया गया। ऐसे में पूरे विधानसभा में रोष फैल गया। 18 मार्च से लोग सड़कों पर आ गए। दो दिनों से बाजार बंद हैं। विरोध प्रदर्शन में पूरे शहरवासी शामिल हैं।
लोग मांग रहे विधायक से इस्तीफा
जिला नहीं बनने से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। लोग विधायक से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। रविवार को पूरे दिन सुजानगढ़ बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने अनिश्चितकाल तक बाजार बंद रखने की अपील की है। लोग सुजानगढ़ विधायक से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
विरोध के समर्थन के स्थानीय कांग्रेस नेता भी उतर आए। 18 मार्च को सुजानगढ़ ब्लाॅक के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया।
विधायक भी समर्थन में उतरे
विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि अगर हमारी बात नहीं मानी जाती तो इसके मुझे कोई भी कदम उठाने पड़े मैं तैयार रहूंगा। मैं सुजानगढ के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, नौ जवान साथियों, कार्यकर्ताओं सहित आम-जन की भावनाओं के साथ हूं और भरोसा दिलाता हूं कि मेरे लिए सुजानगढ़ और उसकी जनता सबसे पहले है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines