चोमू इलाके में नगर पालिका की ओर से पत्थर बाजों के अवैध निर्माण पर आज बुलडोजर चला दिया गया . कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज प्रशासन की टीम के इलाके में पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न किया. करीब सवा घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने तय दायरे में अवैध निर्माण हटाए. फिलहाल मौके पर केवल मलबा हटाने का काम जारी है.
अभियान के तहत 23 घरों और दुकानों के बाहर बने अवैध चबूतरे और सीढ़ियां तोड़ी गईं. इसके अलावा बिना स्वीकृति के निर्माण कराए जाने के आरोप में दो दुकानों और एक निर्माणाधीन इमारत को सील किया गया है. प्रशासन ने साफ किया कि किसी भी मकान या दुकान को पूरी तरह नहीं गिराया गया, केवल बाहर बनाए गए रैंप और सीढ़ियों को ही हटाया गया है. नगर पालिका ने बाजार खुलने से पहले ही पूरी कार्रवाई समाप्त कर दी, जिससे आमजन और व्यापारियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई. कार्रवाई के दौरान न तो किसी प्रकार का विरोध हुआ और न ही कोई हंगामा, जिसके चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली. गौरतलब है कि अतिक्रमण विरोधी यह कार्रवाई उसी इलाके में की गई है, जहां 25 दिसंबर की रात पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी. इसके बाद इलाके में अवैध निर्माण की पहचान की गई उन्हें तीन दिन का कारण बताओं नोटिस दिया गया जिसकी मियाद 31 दिसंबर को खत्म हो गई और उसी के बाद यह पूरी कार्रवाई हुई है. प्रशासन का कहना है कि आगे भी नियमों के उल्लंघन पर इसी तरह सख्ती बरती जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.
चौमू वाले मुद्दे पर सीएम भजनलाल का बयान
जयपुर के चौमूं में कुछ दिन पहले सरकारी कामकाज में व्यवधान डालने शांतिभंग के प्रयासों पर कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए थे उसी दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्थरबाज़ों को चेताया था कि पत्थर फेंकने वालों पर फूल नहीं बरसाये जा सकते
आज उन पत्थर बाजों के अतिक्रमण पर कार्यवाही
पुलिस ने नियमों का पालन करते हुए 31दिसंबर तक का अतिक्रमण हटाने का समय देते हुए 23अतिक्रमणकारियों नोटिस भी दिये उसके बाद आज कार्यवाही की गई
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
19 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines