BJP Protest In Jaipur: राजस्थान बीजेपी ने पेपरलीक के मुददे पर शनिवार को जयपुर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में सीएम आवास घेरने के लिए कूच किया। पुलिस ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ को हिरासत में लिया है।
पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता
हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिविल लाइंस फाटक पर रोक दिया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन से पहले बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
नहीं चाहिए ऐसी निकम्मी सरकार
https://twitter.com/DrSatishPoonia/status/1631950752997601280?cxt=HHwWgMDTtYek7aUtAAAA
प्रदर्शन के दौरान डॉ सतीश पूनिया ने कहा राजस्थान के युवाओं की एक ही पुकार नहीं चाहिए ऐसी निकम्मी सरकार। परीक्षाओं के पेपर लीक हुए क्योंकि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का राज है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गहलोत सरकार की दमन की लाठियों में इतना दम नहीं है कि हमारे इरादे बदल सके।
विधानसभा घेराव से डरी कांग्रेस सरकार
बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा के विधानसभा घेराव से कांग्रेस सरकार डर गई है। पार्टी ने विधानसभा की कार्यवाही को देखते हुए ही विरोध का कार्यक्रम तय किया था। लेकिन सरकार ने एक दिन पहले सदन को स्थगित कर दिया।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था जैस मुद्दों को लेकर हम पहले भी आवाज उठाते आए है। युवा मोर्चा आगे भी युवाओं को इसी प्रकार से उठाता रहेगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
14 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
15 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
18 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines