BJP Worker Slapped AEN: राजस्थान के बूंदी में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा एईएन को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। बूंदी की तालेड़ा पंचायत समिति के एईएन रमेश चंद्र मेघवाल ने बताया कि उन्हें विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बहाने बुलाया और भाजपा कार्यकर्तााओं ने थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना 3 दिसंबर की है। पीड़ित एईएन ने मारपीट की रिपोर्ट डाबी थाना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं जिला परिषद के CEO ने घटना की निंदा की है।
पुलिस को दी शिकायत में एईएन रमेश चंद्र ने बताया ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत डोरा के नरेंद्र गुप्ता ने विभिन्न योजनाओं में करवाए गए निर्माण कार्यों के मूल्यांकन और भौतिक सत्यापन कराने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुझे और कनिष्ठ तकनीकी सहायक दीपक अग्रवाल को अपने साथ रखा था। मैं और अन्य अधिकारी मोटरसाइकिल पर बैठकर गए थे। जहां कराए गए 15 कार्यों का अवलोकन किया। लेकिन संबंधित ठेकेदार की ओर से 13 कार्य ही पूरे कराए गए थे। दो कार्य को वो बार-बार कहने पर भी नहीं बता पाया। इसके बाद हमने चार ग्रेवल सड़कों का अवलोकन किया।
ये भी पढ़ेंः पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें छात्रों की मांगें
अधूरे काम को पूरा बताकर मांग रहे थे भुगतान
ग्रेवल सड़क में मिट्टी का काम कम था। जो काम हुआ था उसे जेसीबी की मदद से करवाया गया था। इसके बाद संबंधित व्यक्ति अधूरे काम के भुगतान को लेकर अड़ गए। जब मैंने अधूरे काम के भुगतान के लिए मना किया तो उन्होंने एईएन के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पप्पू भाट और अर्पित भाट समेत अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। उधर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों आरोपी सरपंच प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे थे। सभी लोग राजनीतिक अप्रोच बताकर सरपंच प्रतिनिधि के तौर पर काम रहे हैं। कई बार इन आधे अधूरे काम का भुगतान उठाने के आरोप भी सामने आए हैं।
ये भी पढ़ेंः BSP नेता को बेटे की शादी सपा विधायक की बेटी से करानी पड़ी महंगी, मायावती ने पार्टी से निकाला
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
14 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
15 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines