BJP third list for Rajasthan assembly elections 2023: बीजेपी ने राजस्थान चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 58 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक और पूर्व मंत्री यूनुस खान का टिकट काट दिया गया है। उन्हें पिछली बार डीडवाना के बजाय टोंक से सचिन पायलट के सामने मैदान में उतारा गया था। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कहा जा रहा है कि यूनुस खान जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। बीजेपी ने टोंक से इस बार अजीत सिंह मेहता को मैदान में उतारा है। वहीं डीडवाना से जितेंद्र सिंह जोधा मैदान में होंगे।
सीएम गहलोत के सामने महेंद्र सिंह राठौड़
बीजेपी ने अशोक गहलोत के सामने महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है। ये छात्र नेता हैं, जो राजेंद्र राठौड़ के करीबी माने जाते हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की करीबी कल्पना देवी को कोटा के लाडपुरा से टिकट दिया गया है।
ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे को टिकट
जयपुर की चर्चित हवामहल सीट से इस बार बालमुकुंद आचार्य को टिकट दिया गया है। वहीं रामगढ़ से बीजेपी के फायर ब्रांड नेता रहे ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे जय आहूजा को मैदान में उतारा गया है। ज्ञानदेव आहूजा इस सीट से 3 बार विधायक रहे हैं। पिछली बार उनका टिकट काट दिया गया था। करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को टिकट दिया गया है। वह पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
सुभाष मील को मिला टिकट
एक दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए सुभाष मील को खंडेला से टिकट दिया गया है। वह कांग्रेस के टिकट के दावेदार थे, लेकिन खंडेला से महादेव सिंह को टिकट देने के बाद वे बागी हो गए। बुधवार को ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता जॉइन की थी। एक दिन बाद ही उनके नाम का ऐलान हो गया। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines