हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वक्फ बिल पर मचे हंगामे पर BJP विधायक का बड़ा बयान, बोले- लैंड जिहाद को रोकने में होगा कारगर

वक्फ संशोधन विधेयक पर दिल्ली में हंगामा मचा है। जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है, जिसे भाजपा विधायक ने अनुचित करार दिया और कहा कि मुसलमानों को इसका विरोध करने की बजाय इसका स्वागत करना चाहिए, इससे उनका ही फायदा होगा।

विज्ञापन

दिल्ली में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर मचे हंगामे पर राजस्थान के हवामहल से भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य का रिएक्शन आया है। बिल के खिलाफ दिल्ली में जंतर मंतर पर आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने धरना दिया। इस विरोध प्रदर्शन को अनुचित करार देते हुए बाल मुकुंद ने कहा कि लैंड जिहाद को रोकने के लिए केंद्र सरकार यह विधेयक लेकर आई थी, जिस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

यह गरीब मुसलमानों के हित वाला बिल है, क्योंकि लैंड जिहाद के नाम पर उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करके उस पर वक्फ बोर्ड का बोर्ड लगा देते हैं। कब्जा करके उसका दुरुपयोग करते हैं, अपने निजी उपयोग के लिए जमीन ले लेते हैं या बेच देते हैं। वक्फ बोर्ड की जमीनों को लेकर आप खुद जांच कर लीजिए, पता चल जाएगा कि किस तरह से इनका दुरुपयोग होता है, किस तरह से कब्जा कर इन्हें हटाया गया है।

यह भी पढ़ें:खालिस्तानी आतंकियों पर अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला! जानें अजीत डोभाल और तुलसी गबार्ड के बीच क्या बातचीत हुई?

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के बांधे पुल

विधायक बाल मुकुंद ने कहा कि पहले जो वक्फ बोर्ड विधेयक बना था, उसमें तोड़ मरोड़ कर कुछ चीजें डाली गई थीं और उसका दुरुपयोग हो रहा था। अब इसमें सुधार करके केंद्र की मोदी सरकार संशोधन विधेयक लेकर आई है, जिसका स्वागत होना चाहिए। आज की जरूरत के अनुसार क्या आवश्यक है, यह ज्यादा जरूरी है। यदि चर्चा होकर यह बिल पास होता है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए।

2014 में जब मोदी जी आए थे तो उसके बाद से सनातन और सर्वसमाज का भला होने लगा है। मुसलमान को भी सरकारी योजनाओं का फायदा मिल ही रहा है। जब तक कांग्रेस की सरकार थी, जात-पात और धर्म के नाम पर लोगों को बिखरने का काम किया गया था। आज आयुष्मान, राशन जैसी योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा है। इसी को सबका साथ सबका विकास भी कहते हैं। जो लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, वह यह बात अपने दिमाग से निकाल दें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:CBP Home App क्या? जिसने रंजनी श्रीनिवासन को अमेरिका छोड़कर कनाडा भागने में की मदद

लाउडस्पीकर वाले बयान पर दिया स्पष्टीकरण

विधायक बाल मुकुंद ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज को नियंत्रित करने के अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर बजाने पर किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके कुछ मापदंड भी होते हैं। तेज आवाज में इसे बजाया जाता है, जिसके चक्कर में लोगों को सिरदर्द हो जाता है। परीक्षा देने वाले लोगों के लिए यह परेशानी का सबक बन जाता है। आप स्पीकर बजाओ, कौन मना करता है, लेकिन नियंत्रित आवाज़ में बजे तो अच्छा लगता है। आज के दौर में सबके पास घड़ी है, वक्त पता लग जाता है। माइक से लाउडस्पीकर में आवाज लगाकर बुलाने की क्या जरूरत है?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola