राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कल यानी तीन दिसंबर को होनी है। कल का दिन यह तय करेगा कि राजस्थान में इस बार किसकी सरकार बनेगी। इस अहम दिन से एक दिन पहले यानी शनिवार को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता वसुंधरा राजे ने मंदिरों का दौरा किया।
वसुंधरा राजे ने पहले जयपुर के मोती डूंगरी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह दौसा स्थित प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचीं। मोती डूंगरी मंदिर यात्रा को लेकर उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि मंदिर में एकदंत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिरों की इस यात्रा को राजे ने देव-दर्शन की कड़ी नाम दिया है। मोती डूंगरी मंदिर के बाद वह भगवान हनुमान के मंदिर मेहंदीपुर बालाजी गईं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि देव-दर्शन की कड़ी में आज दौसा स्थित मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। यहां वीर हनुमान से राष्ट्र की सुख व समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की।
दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं वसुंधरा राजे
बता दें कि राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 25 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 है। वर्तमान में यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। वहीं वसुंधरा राजे दो बार राज्य की कमान संभाल चुकी हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines