नेता प्रतिपक्ष विधानसभा टीकाराम जूली के मंदिर में जाने के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण करके विवादों में आए से निलंबित नेता ज्ञानदेव आहूजा ने बीजेपी के कारण बताओं नोटिस का जवाब दे दिया है। नोटिस का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानदेव आहूजा ने आज तक ना तो कभी माफी मांगी है ना कभी आगे मांगेगा। खुद पर दलितों के अपमान के लगे आरोपों पर उन्होंने सफाई देते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई के महामंत्री को अपना जवाब भेजा है कि वह हमेशा दलितों के सम्मान के साथ खड़े रहने वाले नेता हैं। मेवात के अपने निर्वाचन क्षेत्र अलवर में तीन बार के विधायक होने के दौरान उन्होंने दलितों के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाई है।
केवल कांग्रेस को लेकर विरोध था
ऐसे में किसी भी दलित नेता के अपमान की वे सोच भी नहीं सकते और जहां तक अलवर में मंदिर में उस दिन गंगाजल से शुद्धिकरण की बात है तो वे कहना चाहते हैं कि उन्होंने केवल कांग्रेस नेताओं के मंदिर में आने का विरोध करते हुए टीकाराम जुली के आने पर मंदिर में गंगाजल का छिड़काव किया था। इसलिए नहीं कि वह दलित नेता है या दलितों को लेकर उनकी कभी मंशा गलत थी। उन्होंने कहा कि वह दलितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले नेता हैं। फिर से यह कहना चाहते हैं कि उन्होंने कोई गलती नहीं की बस उनका विरोध केवल और केवल कांग्रेस को लेकर था। रहा माफी मांगने का सवाल तो ज्ञान देव आहूजा ने ना तो कभी माफी मांगी है और ना ही मांगेगा।
ये भी पढ़ेंः दिव्यांग प्रेमी के प्यार में पागल थी पत्नी, पति बना दीवार तो काट दी जिंदगी की डोर
प्रदेश अध्यक्ष आगे का फैसला करेंगे
उधर, भाजपा के संगठन मंत्री दामोदर अग्रवाल का कहना है कि ज्ञानदेव आहूजा का जवाब मिल गया है जवाब को प्रदेश अध्यक्ष के पास भिजवाया जाएगा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ही इस पर आगे का फैसला करेंगे। गौरतलब है की 3 दिन पहले एक मंदिर में गंगाजल के छिड़काव से शुद्धिकरण किए जाने को लेकर बहुत बवाल मचा था । बीजेपी में इससे खुद को अलग कर लिया था और बैक फुट पर आ गई थी। वहीं , कांग्रेस ने अपने अहमदाबाद के राष्ट्रीय अधिवेशन में इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए दलित अपमान के साथ जोड़ दिया था। मामला तुल पकड़ते देख बीजेपी ने आहूजा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करके तीन दिन में कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा था।
ये भी पढ़ेंः SDM ने डमी कैंडिडेट बनकर दी थी SI भर्ती परीक्षा, SOG ने किया ये खुलासा
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
6 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
9 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines