हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा का बड़ा दांव, जातीय समीकरण सुधारने की कोशिश

Rajasthan Assembly Elections

विज्ञापन
JP Nadda Welcoming Leaders

कुमार गौरव, नई दिल्ली

BJP Election Strategy Latest Update: राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा जातीगत समीकरण को साधने में जुटी है। इस कड़ी में बड़े वोट बैंक वाले राजपूत वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा इस जाति के बड़े-बड़े नेताओ को पार्टी में शामिल करवा रही है। साथ ही भाजपा यह भी संकेत दे रही है कि जातिगत आंकड़ों को दुरुस्त करने के लिए अभी जॉइनिंग का दौर शुरू ही हुआ है। अभी इस तरह की और भी जॉइनिंग होती रहेंगी।

2 राजपूत नेता भाजपा में शामिल हुए

विधानसभा चुनाव तारीख़ नजदीक आते ही भाजपा ने अपनी राजनीतिक शतरंज की बिसात पर जातिगत मोहरों को जमाना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में भाजपा राज्य के मजबूत वोट बेस वाले कई राजपूतों नेताओं को साध रही है। प्रभावशाली राजपूतों को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत मंगलवार को मेवाड़ के बड़े राजपूत नेता विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कल्वे को भाजपा में शामिल कराया गया। विश्वराज सिंह महाराणा प्रताप के वंशज बताए जाते हैं, जबकि भवानी सिंह कलवे राजपूतों के बड़े संगठन करणी सेना से संबंधित हैं।

विज्ञापन

राजस्थान में 15 प्रतिशत राजपूत वोटर्स

जाहिर है कि दोनों का भाजपा के शामिल होना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। भाजपा ने संकेत दिया कि राजपूत समाज की सीधे तौर पर बात करें तो 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर वह प्रभाव डालता है, जिसमें मेवाड़, हाड़ौती, जयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, जालौर, झुंझुनूं, सीकर सहित कई जिले शामिल हैं। विधानसभा की बात करें तो राजस्थान में राजपूत समाज 14 से 15 प्रतिशत के करीब हैं। ऐसे में वह विधानसभा में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करता है।

राजपूतों की खुश करने की भाजपा की कवायद

ग़ौरतलब है कि राज्य में लंबे समय से कांग्रेस भाजपा पर राजपूत वोटरों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाती रही है। भाजपा पर भैरोसिंह शेखावत और जसवंत सिंह को भी नाराज करने का आरोप रहा है। भाजपा से नाराजगी की राजनीतिक वजह कुछ भी रही हो, लेकिन इस बार भाजपा राजपूतों को किसी भी सूरत में खुश करने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए अभी से प्रयासों को तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola