Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को बीजेपी विधायकों ने अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बीजेपी विधायकों ने इस दौरान वेल में नारेबाजी भी की। इसके बाद सदन से वाॅकआउट कर गए। शून्यकाल में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए फ्री राशन किट योजना पर सवाल खड़े किए। पूनिया ने कहा कि राजस्थान की जनता है, पब्लिक सब जानती है, यह फैसला जरूर करेगी।
सरकार ने कोरोना काल में भी भ्रष्टाचार किया
स्थगन प्रस्ताव के दौरान अपनी बात रखते हुए पूनिया ने कहा कि सीएम भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेंस की बात करते हैं। लेकिन जनता कह रही है कि हमें अपने कामों को पूरा करने के लिए रिश्वत देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना अगर सरकार 2018 में लाती तो हमें भी खुशी होती कि सरकार गरीबों के घरों तक अन्न पहुंचाना चाहती है। पूनिया ने कोरोना काल में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए कहा कि जो सरकार कोरोन काल में दवाई खा जाए, कफन खा जाए। उस सरकार से आप न्याय नहीं मांग सकते हैं।
पब्लिक सब जानती है, फैसला जरूर करेगी
स्थगन प्रस्ताव पर बहस के दौरान बीजेपी विधायक अनिता भदेल, प्रताप राजवी, सुभाष पूनिया ने भी इस योजना पर सरकार को घेरा। पूनिया ने कहा कि योजना में नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है। एक कंपनी विशेष को फायदा देने के लिए गरीबों की कमाई पर डाका डालने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि यह योजना वोटर्स को लुभाने के साथ ही चहेतों को भ्रष्टाचार का लाभ देने वाली है। इस सरकार में हर तरफ माफिया हावी हैं। पूनिया ने कहा कि राजस्थान की जनता है, पब्लिक सब जानती है, यह फैसला जरूर करेगी। यह सरकार अली बाबा और चालीस चोर की सरकार है।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines