जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः अरब सागर से उठा चक्रवात बिपरजॉय राजस्थान में कहर ढहा रहा है। राजस्थान के कई इलाकों में लगातार 36 घंटो से भारी बारिश जारी है। बिपरजॉय चक्रवात के कारण राजस्थान में अब बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जोधपुर शहर में शनिवार की पूरी रात और रविवार सुबह भी बारिश हुई। पिछले 16 घंटे से भी ज्यादा समय से कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार हुई इस बारिश के कारण जोधपुर के कई सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया है। जोधपुर में एक ही रात में 70 मिमी पानी बरसा तो वहीं पिछले 24 घंटों में 91 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
प्रशासन ने की बेवजह बाहर न निकलने की अपील
लगातार 16 घंटें से कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश के कारण आज कई व्यापारियों ने अपने ऑफिस बंद रखने के निर्णय लिया है। बाड़मेर और सिरोही जिले के कुछ हिस्सों में तबाही मचाने के बाद यह साइक्लोन तूफान डीप डिप्रेशन में बदलकर आगे बढ़ रहा है। जिसके कारण इसकी रफ्तार भी धीमी हो गई है। पर अब तूफान से ज्यादा बारिश अपना असर दिखा रही है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकले। रविवार के अवकाश के चलते सरकारी विभाग पहले से ही बंद हैं। बेवजह बाहर न निकलें नहीं तो बारिश के चलते बड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
SDRF की टीमें तैनात
जोधपुर शहर में शनिवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। लेकिन रात 11:00 बजे जो लगातार बारिश का दौर शुरू हुआ, वह अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ड्रेनेज सिस्टम की कमी के कारण कई प्रमुख सड़कों पर भी पानी भर गया है। जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस और SDRF की टीमों को निचली बस्तियों में तैनात कर दिया है।
अब तक नहीं हुई कोई जनहानि
वहीं आज रविवार के चलते लोग अपने घरों में ही है सड़कें सुनसान पड़ी नजर आई। शहर में जहां-जहां सड़कों में पानी भराव हुआ है, वहां नगर निगम पानी निकासी के प्रयास में लगा है। राइकाबाग में राजमाता गर्ल्स स्कूल के पास मेन गेट पर एक पेड़ गिर गया है। जिससे वहां कोई जनहानि नही हुई है। जोधपुर में बिपरजॉय चक्रवाती तूफान से अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है। जोधपुर शहर में रुक-रुक कर बारिश का दौर अभी भी जारी है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
18 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
19 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
21 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines