Bikaner News: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार शनिवार को राजस्थान के बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान और बंगाल में सिर्फ रसगुल्ले की समानता नहीं है बल्कि इनका भ्रष्टाचार भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि (Bikaner News) गहलोत सरकार रोज पेपर लीक करवा रही है।
https://twitter.com/manishsonibjp/status/1619255976682737665?cxt=HHwWgsDSqemu4PgsAAAA
चार साल में ट्रांसफर नीति तक नहीं बना सकी सरकार
उन्हाेंने आगे कहा कि इस बार के चुनाव में पेपर लीक बड़ा मुद्दा होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब तक टीचर्स के लिए ट्रांसफर नीति नहीं बना सकी। राज्य सरकार को केंद्रीय विद्यालयों से सीखना चाहिए। (Bikaner News) केंद्रीय विद्यालयों में एक नीति के तहत टीचर्स को ट्रांसफर मिलता है। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर कहा कि देश में नई शिक्षा नीति धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही है।
बच्चों में एंटी नेशनल फीलिंग नहीं आने देंगे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहा कि रोक के बावजूद कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई विश्वविद्यालयों में इसको दिखा रहा है। ऐसा करना राजद्रोह की श्रेणी में आता है। क्योंकि इस विवादित डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार ने रोक लगा रखी है। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों में एंटी नेशनल फीलिंग नहीं आने देंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के रामचरित मानस को लेकर लिए गए फैसले की तारीफ की। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने रामचरितमानस को राज्य के पाठ्यक्रम में शामिल किया है।
चिरंजीवी योजना पर राज्य सरकार को घेरा
केंद्रीय मंत्री ने चिरंजीवी योजना को लेकर कहा कि इस योजना को सिर्फ राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लागू किया गया। गहलोत सरकार लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट लेना चाहती है। उन्होंने केंद्र की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ पूरे भारत के लोगों हो रहा है। गहलोत सरकार स्वास्थ्य योजनाओं के नाम पर केवल राजनीति कर रही है। चिरंजीवी योजना में आर्थिक भार जनता को सहन करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
18 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
22 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines