बीकानेर: राजस्थान के सीमावर्ती जिले बीकानेर के खाजूवाला से इस वक्त की बङी खबर सामने आ रही है। बीकानेर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पकिस्तान लिखा हुआ गुब्बारा खेत में मिला है। अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक में पाक गुब्बारा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। यह गुब्बारा दन्तोर 16KHM स्थित किसान के खेत में मिला है
इसके बाद ग्रामीणों ने दन्तोर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर दन्तोर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे़ में लिया। दन्तोर पुलिस ने इसकी जानकारी बीएसएफ व अन्य एजेंसियों को दी। पुलिस द्वारा गुब्बारें की तलाशी लेने पर उसमे कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
घटना को लेकर 17 केएचएम के रहने वाले हनुमान मेघवाल ने मीडिया को बताया कि भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के करीब 16 केएचएम पर राजू मांझू के खेत से एक गुब्बारा मिला है। जिसपर पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा है। साथ ही गुब्बारे पर चांद सितारा बना हुआ है। मीडिया को बीएसएफ अधिकारी ने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी सीमा से कबूतर पकड़े गए हैं, जिस पर पाकिस्तानी नंबर व कोड लिखे थे।
वहीं इस घटना के बाद ये माना जा रहा है कि पाकिस्तान एयरलाइंस की ओर से हवा के रूख को भांपने के लिए शायद ये गुब्बारा छोड़ा गया होगा, जो हवा के झोंकों में लहराते हुए भारतीय सीमा में आ गया होगा।
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
23 mins agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
14 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
18 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines