Bhiwani Killing Case: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार की शाम राजस्थान में जुनैद और नासिर के परिवारीजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। इस दौरान ओवैसी ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
ओवैसी ने कहा कि जुनैद और नासिर को राजस्थान से हरियाणा ले जाया गया, लेकिन राजस्थान पुलिस ने क्या किया? राजस्थान की सरकार ने क्या किया? ओवैसी ने कहा कि नासिर और जुनैद शहीद हैं।
पूरी इंसानियत का कत्ल हुआ
ओवैसी ने कहा कि जुनैद-नासिर की पिछले दिनों हिंदुत्व शरपसंदों ने हत्या कर दी थी, आज मरहूम जुनैद के घर पहुंच कर हमने ताजियत पेश की और यकीन दिलाया कि इस नाजुक वक्त में एआईएमआईएम मरहूमीन के अहले खानदान के साथ खड़ी है। यह जुनैद और नासिर का कत्ल नहीं पूरी इंसानियत का कत्ल है। जिन्होंने दोनों को मारा उनकी नस्लों को अल्लाह देखेगा। तुमने इंसानियत का कत्ल किया है।
पीएम मोदी और खट्टर सरकार पर बोला हमला
ओवैसी ने पीएम मोदी और हरियाणा की खट्टर सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कब तक चुप रहेंगे। भाजपा सरकार ऐसे लोगों को क्यों इजाजत देती है कि वह बंदूक लेकर घूमें। क्योंकि ये लोग गौरक्षक के नाम पर रक्षा नहीं, बल्कि इंसानियत का कत्ल कर रहे हैं। हरियाण सरकार ऐसे लोगों का साथ दे रही है।
शव गुरुवार सुबह भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले।
जली बोलेरो में मिले जुनैद और नसीर के कंकाल
राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के निवासी नसीर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35) का 15 फरवरी को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था और उनके शव 16 फरवरी की सुबह भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले।
पुलिस ने कहा कि जुनैद का गोवंश तस्करी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज हैं।
कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री जाहिदा खान ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से मुआवजे के रूप में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
20 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
21 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines