Bhilwara News: राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने शनिवार को भीलवाड़ा जिले की पंचायत समिति करेड़ा की ग्राम पंचायत धुंवाला में मंहगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे।
अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री जाट ने आमजन को सम्बोधित करते हुए बताया कि आमजन की सुविधा के लिए उनके घरों के नजदीक ही बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार की ओर से महंगाई राहत कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कैंप में मौजूद अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गांव, ढाणी, कस्बे में अंतिम छोर तक बैठे हुए हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए।
जाट ने कैंप में आमजन की विभिन्न समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को तुरंत निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि महंगाई राहत कैम्पों का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
लाभार्थियों को बांटे गांरटी कार्ड
उन्होंने कैंप में मौजूद लोगों का विभिन्न योजनाओं के लाभ हेतु पंजीयन होने पर बधाई दी एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजनाए मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजनाए मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
19 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines