Bhilwara: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को भीलवाड़ा में बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया और रैली निकाली। बेनीवाल ने कहा खान घोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला बजरी का है। इससे पहले बेनीवाल ने मिर्च मंडी में आयोजित सभा में कहा कि मेरी सरकार आई, मैं सरकार का हिस्सेदार बना या मेरी सरकार बनी तो बजरी माफिया नाम की नई चिड़िया राजस्थान में पैदा नहीं होगी।
प्रशासन ड्रोन सर्वे कराकर नदियों की वास्तविक स्थिति पता करें
नागौर सांसद ने कहा कि जो बजरी का ट्रक 4-5 हजार रुपए में आता था वो अब 40 हजार रुपए में मिल रहा है। मैंने बजरी वाले को माफिया कहा तो लोगों को तकलीफ हुई लेकिन जो सच है वो बना रहेगा। बजरी माफिया 500 रुपए टन की रेट ले रहे हैं, इसे कम करवाऊंगा। नदियों में 20-20 मीटर गहरे गड्ढे हैं। प्रशासन भीलवाड़ा जिले का ड्रोन सर्वे कराकर नदियों की वास्तविक स्थिति का पता करें।
https://twitter.com/RLPINDIAorg/status/1671219965184311297?cxt=HHwWgoDQ5YXtrrEuAAAA
वसुंधरा आज मायुषी की जिंदगी जी रही हैं
बेनीवाल ने अपने भाषण में पेपर लीक के मामले को भी उठाया। उन्होंने अपनी सभा में कहा कि अवैध राॅयल्टी के नाकों को हटाने, लीज के नाम पर अवैध स्टाॅक करके राजस्व हानि पहुंचाने समेत कई मुद्दे उठाए। इस दौरान बेनीवाल ने वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वसुंधरा को सात-समंदर पार ललित मोदी के पास कोई गजेंद्र सिंह या ओम बिड़ला ने नहीं भेजा। वे तो बेनीवाल की वजह से वहां गई। वसुंधरा ने मेरे गार्ड, पासपोर्ट और हथियार ले लिए लेकिन मैंने इसकी चिंता नहीं की। आज वे मायुषी की जिदंगी जी रही हैं।
बेनीवाल ने बीजेपी के सांसदों को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि भीलवाड़ा सांसद बहेड़िया मिलते हैं लेकिन मस्ती में मस्त रहते हैं। ज्यादा बोले तो टिकट कट जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद किसी मामले में तफतीश तक नहीं करवा सकते हैं और नही कोई गाड़ी छुड़वा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines