Bharatpur: भरतपुर पुलिस को जुनैद नासिर हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को लोहारू में मिले कंकाल और जींद की गौशाला में मिले खून के धब्बों की डीएनए रिपोर्ट मैच हो गई है। आईजी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जुनैद और नासिर हत्याकांड मामले में पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर काम कर रही है।
डीएनए रिपोर्ट हुई मैच
भरतपुर पुलिस ने हरियाणा के लोहारू में मिले कंकाल को जांच के लिए रोहतक पीजीआई में भेजा था। वहीं पुलिस को अब इस मामले में डीएनए रिपोर्ट मिल गई है। आईजी ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट से यह बात पुख्ता हो गई है कि जींद की गौशाला में मिले खून के धब्बे और लोहारू में मिले कंकाल नासिर और जुनैद के ही थे।
भरतपुर पुलिस कर रही अनुसंधान
आईजी ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट से यह बात प्रमाणित हो गई कि यह सिर्फ अपहरण और मारपीट ही नहीं, बल्कि मर्डर है। आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि भरतपुर पुलिस हरियाणा पुलिस के लगातार संपर्क में है। भरतपुर पुलिस की एक टीम अभी भी हरियाणा में डेरा डाले हुए है।
पुलिस के हाथ अभी तक खाली
बता दें कि 15 फरवरी को भिवानी के लोहारू में भरतपुर के जुनैद और नासिर का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद उन्हें पहले जींद की गौशाला में ले जाया गया। जहां दोनाें के साथ पहले जमकर मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें लोहारू में किसी सुनसान जगह पर ले जाकर बोलेरो सहित जिंदा जला दिया गया था। भरतपुर पुलिस ने अब तक इस मामले में एक आरोपी रिंकु सैनी को गिरफ्तार किया है जबकि 8 अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।
संबंधित खबरें
IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
12 mins agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines