Jhalawar News: भारतीय किसान संघ जिला झालावाड़ द्वारा झालावाड़ मिनी सचिवालय पर धरना प्रदर्शन जारी है। इस दौरान धरने में भाग लेने के लिए किसान शक्ति संगम पर हजारों किसान पहुंच चुके हैं। प्रदर्शन कर रहे किसान अपने धरने को लंबा चलाने के मूड में हैं। किसान अपने साथ 8 दिन का राशन भी लेकर आए हैं और दाल बाटी बना कर हाईवे पर बैठकर वहीं भोजन भी कर रहे हैं।
आश्वासन तक जारी रहेगा आंदोलन
अखिल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष साय रेडी ने कहा कि जब तक सरकार का प्रतिनिधिमंडल आकर किसानों को आश्वासन नहीं देगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जब तक धरना प्रदर्शन जारी है वह खुद भी धरना स्थल पर ही रहेंगे। अखिल भारतीय जनजाति क्षेत्र प्रमुख मनीराम लबाना ने कहा की सरकार किसानों को झुनझुना समझ रही है, लेकिन यह किसान अब सरकार को बता देगा की आपकी नीति क्या है और हमारी जिम्मेदारी क्या है। प्रदर्शन कर रहे किसान इस बार आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
बिजली का निजीकरण किसान हित में नहीं
अखिल भारतीय सीमांत क्षेत्र प्रमुख कैलाश गंदोलिया ने कहा कि बिजली का निजीकरण राजस्थान सरकार कर रही है, जो किसानों के हित में नहीं है। उन्होने कहा कि सरकार को बिजली का निजीकरण करने की प्रक्रिया और स्मार्ट मीटर लगाना बंद करना चाहिए। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने पहले ही धरने की सूचना दी थी, मगर सूचना के बाद भी सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं आया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर सहित प्रदेश और संभाग के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के साथ हजारों किसान शक्ति संगम कार्यक्रम में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- राजस्थान अनुदेशक भर्ती परिणाम 2022
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
22 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines