बाड़मेर से थानाराम माली की रिपोर्टः सरहदी जिले के सिवाना उपखण्ड में गांव से निकलने वाली बरसाती नदी में राज्य पशु ऊंट के फंसने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार सिवाना के धीरा गांव निवासी सिकंदर खान अपने ऊंट को लेकर खेत में चराने गया था आते वक्त ऊंट नदी में बने मिट्टी के एक गड्ढे में फस गया।
प्रशासन ने नहीं की कोई मदद
धीरा के ग्रामीणों द्वारा ऊंट को बाहर निकालने की कोशिश की गई। लेकिन अभी तक ऊंट को बाहर नहीं निकाल पाए। दूसरी ओर बिपरजाॅय तूफान के चलते बारिश के बाद नदी में पानी की आवक शुरू हो गई। अब भी ऊंट के वही फंसा होना बताया जा रहा हैं। ऐसे में सिवाना उपखण्ड प्रशासन द्वारा राज्य पशु ऊंट को बाहर निकालने को लेकर कोई प्रबंध नहीं किया गया है। लेकिन मझधार में फंसे ऊंट को लेकर सिकंदर को किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल रही हैं।
बिपरजाॅय की चपेट में आया धीरा का ऊंट
मारवाड़ में एक कहावत भी है कि सिकंदर का ऊंट फंसा धीरा की मजधार में जो अब चरितार्थ होता देखने को मिल रहा है। मामला खेत मे अपने ऊंट को चरा कर घर लौट रहे धीरा निवासी सिकन्दर का ऊंट गांव की नदी में फंस गया। अरब सागर से उठे बिपरजाॅय तूफान ने जिले के कई क्षेत्रों में तबाही मचाई। लेकिन उसने सिकन्दर के ऊंट को भी नही छोड़ा। उसे भी अपने आगोश में ले लिया। बिपरजाॅय के बाद तेज तूफानी बारिश के पानी के बहाव में ऊंट खड़ा रहा और अब प्रशासन और रेस्क्यू की टीम का इंतजार कर रहा है। ऐसे में ऊंट और मालिक सिकन्दर दोनो कई घंटो से परेशान है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
19 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
20 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
22 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines