Rajasthan News : बाड़मेर दौरे पर पहुंचे एससी आयोग के चेयरमैन खिलाड़ी लाल बैरवा ने एक बार फिर सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग की है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में जल्द बड़ा फैसला होने वाला है। फैसला बजट सत्र से पहले होगा या बाद यह आलाकमान को तय करना है।
और पढ़िए –Rajasthan News : प्रदेश में सात नए जिले और तीन संभाग बनाने की तैयारी, कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
अब फैसले की घड़ी
बैरवा ने कहा कि गहलोत सरकार में मुझे सजा दी जा रही है। मेरे काम भी हो रहे हैं, सरकार काम भी कर रही है। यह हमारी अंदर की बाते हैं। कोई ऐसा इश्यू नहीं है, जो बोला जाए। पायलट को सीएम बनाने के सवाल पर बैरवा बोले, यह तो बहुत पुरानी बात हो गई है। अब इन चीजों का कोई मतलब नहीं रहा है। यह सबने बोल दिया, सबने सुन लिया, यात्रा आ गई, प्रियंका जी, सोनिया जी, राहुल जी सब राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। वन-टू-वन लोगों से बात की है। आलाकमान ने सब कुछ देख लिया है। अब तो फैसले की घड़ी है।
पायलट को सीएम बनाने की बात पुरानी
आयोग अध्यक्ष ने कहा, मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। सीएम अशोक गहलोत के साथ में 35 साल तक राजनीति की है। यह नाराजगी नहीं होती है। आपसी बातें होती हैं। मैंने कहा, सचिन पायलट को सीएम बनाने की बात पुरानी हो गई है, लेकिन सीएम अशोक गहलोत के लिए हमने कुछ भी गलत नहीं बोला है। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। फैसले की गुंजाइश रहती है।
और पढ़िए –Joshimath Sinking: जोशीमठ में आफत लेकर आई बारिश, रिलीफ कैंपस पहुंचे सीएम धामी तो रो पड़े लोग
अधिकारियों को दिए निर्देश
खिलाड़ी लाल बैरवा बाड़मेर सर्किट हाउस में जन सुनवाई कर रहे थे। उसके बाद जिला कांफ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर और एसपी सहित जिले भर के प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान मई महीने में अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग का भी फीडबैक लिया गया। बैरवा ने अधिकारियों को एससी-एसटी मामलों में निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।
इन बयानों के मायने जानिए
पायलट कैंप के विधायकों द्वारा इस प्रकार के बयान जान-बूझकर दिए जाते हैं ताकि माहौल बनाया जा सके। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनो खेमों के विधायकों, मंत्रियों को सियासी बयानबाजी न करने को कहा था। लेकिन अब चुनाव नजदीक है। एक तरफ पायलट संगठन की बैठकों से किनारा कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके विधायक इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है। ताकि पायलट को सीएम बनाने की बात आलाकमान के कानों में गूंजती रहे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
14 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines