Rajasthan BJP Minister Babulal Kharadi Controversy: आप खूब बच्चे पैदा करो, घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनवा देंगे तो तकलीफ किस बात की है? भाजपा के ही मंत्री ने यह बेतुका बयान दिया तो राजनीतिक गलियारों में भाजपा का खूब मजाक उड़ा। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने खूब मजे लिए। कुछ लोग बयान सुनकर भड़क भी गए। जिस जनसभा में मंत्री महोदय ने यह बयान दिया, वहां मौजूद लोग भी ठहाके लगाकर हंसे। बयान देने वाले महोदय कोई और नहीं, बल्कि नए-नए मंत्री बने राजस्थान के बाबूलाल खराड़ी हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री भजन लाल ने जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बनाया है।
यूजर्स ने मजे लेते हुए व्यक्त की प्रतिक्रियाएं
मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बयान का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स के कमेंट आने लगे। एक यूजर ने लिखा कि साफ-साफ कहिए हम 2 हमारे 2 का नारा नहीं चलेगा। वहीं एक यूजर भड़क गया और कहने लगा कि बस इसी काम में लगे रहे रातभर, ये कहना चाहते हैं नेताजी। बाकी मोदीजी तो हैं ही, 5 किलो राशन दे देंगे। पक्का मकान बनवा देंगे। धंधा करने के लिए फुटपाथ है, 5 लाख का बीमा है। बस बच्चे पैदा करते जाओ, ये कहना चाहते हैं शायद नेता जी। राजस्थान भाजपा के नेताओं में भी इस बयान को लेकर चर्चा छिड़ी है, लेकिन कोई कुछ खुलकर बोल नहीं रहा है।
कहां और कब दिया बयान?
दरअसल, भाजपा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की हुई है। मंगलवार को यात्रा उदयपुर शहर से 13 किलोमीटर दूर नाई गांव में पहुंची थी। इस यात्रा के दौरान एक जनसभा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी थे, लेकिन मुख्यमंत्री के भाषण से पहले मंत्री खराड़ी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान ही उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश का कोई नागरिक भूखा न सोए। बिना छत के न रहे। खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्री महोदय छत दे देंगे तो फिर तकलीफ कैसी? कोई तकलीफ होनी ही नहीं चाहिए। 2024 में भी मोदी सरकार बनाइए, फायदा ही फायदा होगा।
बता दें कि मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने खुद ने 2 शादियां की हुई हैं और उनके 8 बच्चे हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
11 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
13 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines