Rajasthan CM Candidate Controversy: राजस्थान में सीएम का नाम तय करने को लेकर भाजपा आलाकमान ने पर्यवेक्षकों को नियुक्त कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े आज जयपुर पहुंचेंगे। जहां वे कल विधायक दल की बैठक लेंगे। बैठक के बाद सीएम के नाम की घोषणा कर सकते हैं। इस बीच सीएम उम्मीदवार तय करने में हो रही देरी को लेकर आज सुबह कार्यवाहक सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिणाम आए 7 दिन हो चुके हैं और ये लोग अभी तक सीएम तय नहीं कर पाए हैं और ये अपने आपको अनुशासित पार्टी कहते हैं।
एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कार्यवाहक सीएम गहलोत ने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं करती तो चिल्लाते ये लोग पता नहीं क्या-क्या बोल देते। गोगामेड़ी की हत्या हुई तो मैंने केंद्र को लिखकर दिया कि हमें एनआईए जांच से कोई आपत्ति नहीं है। ये स्वयं को अनुशासित कहते हैं लेकिन 7 दिन हो गए हैं अब तक सीएम का नाम तय नहीं कर पाए हैं। सीएम ने कहा कि ये लोग हम पर आरोप लगाते हैं हमारी पार्टी में बिखराव है हमारी पार्टी टूटी हुई है।
भाजपा ने झूठा प्रचार कर जीता चुनाव
भाजपा ने तीन राज्यों में सरकार बना ली है। लेकिन तीनों राज्यों में अभी तक सीएम का उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाए हैं। भाजपा ने यह चुनाव ध्रुवीकरण करके जीता है। चुनाव में कन्हैयालाल को लेकर आ गए। चुनाव सीएम का हो रहा था लेकिन पीएम मोदी यहां प्रचार करने आए। उन्होंने राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमले बोले। भाजपा वाले झूठा प्रचार करके चुनाव जीते हैं। इन्होंने धार्मिक मुद्दे उठाकर चुनाव जीता है। अब इनकी पोल जनता के सामने खुलेगी। हमारी सरकार ने जनता को इतनी शानदार योजनाएं दी। उन पर कोई चर्चा नहीं की। हमारी योजनाओं की कमियों पर उन्होंने बात तक नहीं की।
कांग्रेस देगी पूरा सहयोग
सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा की सरकार को हमारी शुभकामनाएं। वे हमारी योजनाओं को आगे बढ़ाएं। उन्होंने जो वादे जनता से किए हैं उन्हें पूरा करें। हमारी ओर से पूरा सहयोग सरकार को रहेगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
9 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines