Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में वोटिंग से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी और जोधपुर के पूर्व मेयर रामेश्वर दधीच ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया। दधीच की गिनती ऐसे नेताओं में होती है जो पिछले चार दशकों से गहलोत के साथ थे। बीते दिनों रामेश्वर दधीच की नाराजगी टिकट न मिलने पर खुलकर सामने आई थी। तभी से माना जा रहा था कि वे पाला बदल सकते हैं।
रामेश्वर दधीच के अलावा दौसा के पूर्व जिला प्रमुख कांग्रेस नेता विनोद शर्मा भी जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के सह प्रभारी विजया रहाटकर, आरएस सांसद राजेंद्र गहलोत और पूर्व आरएस सांसद नारायण पंचारिया की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।
मैं मोदी के मजबूत फैसलों से प्रभावित: दधीच
बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता रामेश्वर दधीच ने कहा कि मैं पीएम मोदी से काफी प्रभावित हूं। वे भारत को दुनिया की शीर्ष तीन इकोनॉमी वाली श्रेणी में लाना चाहते हैं। साथ ही वे राजस्थान में पेपर लीक जैसे घोटालों को रोकना चाहते हैं। इसलिए मैंने राजस्थान में बेहतर माहौल बनाने के लिए भाजपा जॉइन की है।
दधीच ने कहा कि वह लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत फैसले लेने की क्षमता से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा इतने लंबे समय से लटका हुआ था, लेकिन मोदी ने फैसला लिया और इसे संभव बनाया। पीएम मोदी समाज के सभी वर्गों के कल्याण और गरीबों और हाशिए पर मौजूद लोगों के उत्थान के लिए समर्पित हैं।
सामने आया था दधीच का लेटर
रामेश्वर दधीच कांग्रेस से टिकट पाना चाहते थे। लेकिन नहीं मिला तो वे बागी बन गए। उनका एक लेटर भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपना दुख और गुस्सा जाहिर किया था।
Rameshwar Dadhich
कांग्रेस पर विनोद शर्मा ने साधा निशाना
विनोद शर्मा ने कहा कि मोदी देश के सर्वांगीण विकास की सोचते हैं। मैं उनकी विचारधारा से प्रभावित हूं। कांग्रेस ओबीसी समुदाय की बात करती है लेकिन उन्हें सशक्त बनाने के लिए कोई काम नहीं किया है।
शेखावत बोले- और मजबूत हुई भाजपा
गजेंद्र सिंह शेखावत ने नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता और कांग्रेस सरकार की विफलताओं को देखते हुए कोई भी कह सकता है कि कांग्रेस सरकार का समय खत्म हो गया है। आज जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। इन सभी नेताओं के आने से भाजपा की ताकत बढ़ गई है।
2023 राजस्थान विधान सभा चुनाव 25 नवंबर को होने वाला है और जिसकी गिनती 3 दिसंबर को होगी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Election:कांग्रेस ने राजस्थान की संस्कृति को बर्बाद कर दिया, PM मोदी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
9 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
9 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines