राजस्थान के अजमेर जिले के बहुचर्चित विजय नगर ब्लैकमेल कांड में पुलिस ने अब बड़ी कार्रवाई करते हुए पोक्सो कोर्ट संख्या-1 में 895 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट न केवल मामले की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि पुलिस द्वारा जुटाए गए तकनीकी और प्रत्यक्ष साक्ष्यों की गहराई को भी सामने लाती है। इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा था, जब विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने अपने परिवार को शोषण की पूरी दास्तान सुनाई थी। इसके बाद परिवार ने थाने में मामला दर्ज करवाया और केस को पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया।
ऐसे सामने आया था मामला
एक युवक ने पीड़िता से पहले दोस्ती की थी, फिर प्रेमजाल में फंसाकर उसके भरोसे का फायदा उठाते हुए अश्लील हरकतें कर वीडियो बना लिया था। इसके बाद लड़की को ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण किया गया था। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। डर और बदनामी के भय के चलते पीड़िता चुप रही, लेकिन जब उत्पीड़न की हदें पार हो गईं तो उसने परिवार को सब कुछ बता दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने 13 आरोपियों को डिटेन किया, जिनमें से 8 को गिरफ्तार किया गया था।
पूर्व पार्षद मास्टरमाइंड
चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरफ्तार आरोपियों में 5 नाबालिग भी शामिल हैं। एक आरोपी पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी भी है, जिसे कांड का मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस ने चार्जशीट में कॉल रिकॉर्डिंग, चैट डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक एनालिसिस जैसी तमाम चीजों को शामिल किया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि इस केस को मजबूत बनाने के लिए हर पहलू पर बारीकी से काम किया गया है। सूत्रों की मानें तो चार्जशीट में अब भी कई सुराग ऐसे हैं, जो आने वाले समय में आरोपियों के नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़िताओं के बारे में खुलासा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:गुजरात के इस जिले में बड़ा हादसा, बस और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर; 6 लोगों की मौत
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र में पहली से 5वीं कक्षा तक हिंदी अनिवार्य, भड़के राज ठाकरे; सरकार को दी ये चेतावनी
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines