Ajmer: आरपीएससी ने सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला लेते हुए सामान्य ज्ञान का ग्रुप ए और बी का पेपर निरस्त कर दिया हैं। अब 30 जुलाई को सवा आठ लाख अभ्यर्थी फिर से परीक्षा देंगे। आरपीएससी के जाॅइंट सेक्रेटरी ने बताया कि एसओजी से मिली रिपोर्ट के अनुसार 21 दिसंबर 2022 को आयोजित हुए सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए और 22 दिसंबर 2022 को आयोजित सामान्य ज्ञान ग्रुप-बी की परीक्षाओं को निरस्त किया गया है।
परीक्षा से 60 दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर
बता दें कि इस परीक्षा में 2 लाख 86 हजार 627 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं 21 दिसंबर को 3 लाख 3 हजार 75 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। इससे पहले एसओजी ने शनिवार को उदयपुर कोर्ट में चालान पेश करते हुए आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा समेत 3 आरोपियों को दोषी बताया था। चार्जशीट के अनुसार 24 दिसबंर को होने वाले सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर 60 दिन पहले ही लीक हो गया था।
सबूत मिटाने के लिए जला दिया था रजिस्टर
इसके अलावा बाबूलाल कटारा पेपर तैयार होते ही सभी सेट की मूल कॉपी अपने सरकारी आवास पर ले गया था। इसके बाद कटारा ने अपने भांजे विजय डामोर से सभी सवाल रजिस्टर में लिखवा लिए। इसके बाद उसने प्रिंटिंग के लिए पेपर वापस ऑफिस में जमा करा दिया। भांजे विजय के लिखे रजिस्टर को कटारा ने मास्टरमाइंड शेर सिंह मीणा को दिया। शेर सिंह ने इसकी फोटो अपने मोबाइल में खींची। फोटो से पेपर टाइप कर गिरोह को बेच दिया। सबूत मिटाने के लिए रजिस्टर को जला दिया।
किरोड़ीलाल मीणा ने ट्वीट कर साधा निशाना
इधर आरपीएससी द्वारा पेपर निरस्त करने के बाद बीजेपी से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने 21 व 22 दिसंबर को वरिष्ठ अध्यापक की परीक्षा लीक के पुख़्ता सबूत दिए थे। मुखिया ने अपने चहेतों-डकैतों को काली कमाई करने की खुली छूट दी। आखिर आज 2 पेपर और रद्द कर दिए, कहीं सरकार ने ED के डर से तो यह फ़ैसला तो नही लिया। इसीलिए मैं लगातार CBI जांच की मांग कर रहा हूं। जिससे कतरा रहे हैं। मुख्यमंत्री यदि RAS, SI सहित सभी पेपरों की भी जांच हो जाए तो बड़े पैमाने पर नकल सामने आएगी। बेरोजगार युवाओं की पीड़ा को थोड़ा तो समझो सरकार।
यह था मामला
उदयपुर पुलिस ने 24 दिसंबर को बेकरिया थाने के बाहर 49 अभ्यर्थियों से भरी बस को पकड़ा था। ये सभी चलती बस में आरपीएससी के सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के जीके का लीक पेपर सॉल्व कर रहे थे। पुलिस की सूचना पर आरपीएससी ने पेपर को रद्द कर दिया था।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines