Air India Express Flight Cancelled : राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट में एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अचानक से रद्द कर दी गई, जिससे लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इससे पहले यात्रियों को तीन बार प्लेन में बैठाया गया और फिर उतार दिया गया, लेकिन फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी।
एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान IX 2749 को शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे जयपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरना था, लेकिन प्लेन ने उड़ान नहीं भरी। इसके बाद एयरपोर्ट पर घोषणा हुई कि दोपहर 3 बजे उड़ान भरेगी, लेकिन पोस्टपोन कर शाम 5 बजे का समय निर्धारित किया गया। इस तरह विमान में तीन बार पैसेंजरों को बैठाया।
यह भी पढे़ं : अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया एअर इंडिया के CEO का बयान, जांच को लेकर कही ये बात
यात्रियों ने किया जमकर हंगामा
अंत में एअरलाइन स्टाफ ने इंजन में तकनीकी दिक्कत का हवाला देते हुए उड़ान कैंसिल कर दी, जिससे यात्रियों को गर्मियों में परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान का एसी भी काम नहीं कर रहा था। बार-बार विमान में बैठाकर उतार दिया गया, जिससे परेशान होकर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा।
कंपनी के अफसरों ने एक हफ्ते में ऑनलाइन भुगतान करने को कहा
हंगामा के दौरान यात्रियों ने एअर इंडिया एक्सप्रेस कंपनी के अधिकारियों से रिफंड और वैकल्पिक फ्लाइट की मांग की, लेकिन कंपनी ने मना कर दिया। जब हंगामा काफी बढ़ गया तो कंपनी के अफसरों ने एक हफ्ते के अंदर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। इसे लेकर यात्रियों ने कहा कि एअरलाइन का व्यवहार उनके साथ तानाशाही वाला था। तीन बार प्लेन में बैठाकर उतार दिया गया, लेकिन दिन भर एयरपोर्ट पर बैठे रहे। खाने का भी इंतजाम नहीं किया गया था।
एक दिन पहले अहमदाबाद में हुआ था विमान हादसा
आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया। एअर इंडिया का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत 241 यात्रियों की जान चली गई। सिर्फ एक यात्री रमेश विश्वास कुमार ही जिंदा बच पाया है। इसे लेकर पूरे देश में शोक की लहर है।
यह भी पढे़ं : ड्रीमलाइनर में कितने होते हैं इमरजेंसी एग्जिट, रमेश कुमार के अलावा क्यों नहीं बच पाई बाकी यात्रियों की जान?
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines